1981 में संजय दत्त ने फिल्म रॉकी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस वक्त तक संजय दत्त को नशे की बुरी लत लग चुकी थी। वो शराब, और ड्रग्स के आदि हो चुके थे। एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने बताया था कि फिल्म रॉकी के समय वो ड्रग्स के आदि हो चुके थे। एक बार वो शूटिंग के लिए अपनी बहनों के साथ कश्मीर जा रहे थे। उस दौरान उन्होंने अपने जूतों में 1 किलो हीरोइन छुपाई हुई थी। संजय दत्त ने बताया कि उस वक्त एयरपोर्ट पर इतनी सख्ताई नहीं होती थी, लेकिन जब वो आज इस बारें में सोचते हैं तो काफी डर जाते हैं।