Sanjay Dutt And Sridevi Controversial Story
नई दिल्ली। सालों बाद भी दर्शकों के बीच हिंदी सिनेमा जगत की कई पुरानी फिल्मों का क्रेज देखने को मिलता है। आज भी पुराने जमाने की मशहूर जोड़ियां लोगों के दिलों में बसती हैं। साथ ही सालों बाद भी दर्शक अपने फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस के बारें में जानना और कुछ अनसुने किस्से सुनना पसंद करते हैं। वहीं आज हम आपको बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीदेवी का एक ऐसा किस्सा सुनाने जा रहे हैं। जिसे सुन आप काफी हैरान हो जाएंगे और जानेंगे कि आखिर कैसे ये दोनों अलग हो गए।
श्रीदेवी के दीवाने थे संजय दत्त
यह बात 80 के दशक की है। जहां श्रीदेवी उस जमाने की सुपरस्टार बन चुकी थीं। वहीं एक्टर संजय दत्त अपना फिल्मी करियर बना रहे् थे। ऐसे में बताया जाता है कि उस वक्त संजय दत्त श्रीदेवी से मिलना चाहते थे। इसी दौरान संजय दत्त को किसी ने बताया कि श्रीदेवी फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग के लिए आई हुई हैं। यह बात सुनते ही संजय दत्त खुद को रोक नहीं पाए और वह उनसे मिलने सेट पर पहुंच गए।
नशे में चूर संजय दत्त घुस गए थे श्रीदेवी के कमरे में
बताया जाता है कि जब संजय दत्त श्रीदेवी से मिलने के लिए सेट पर पहुंचे तो वह नशे में धुत थे। संजय दत्त से ठीक से खड़ा भी नहीं रहा जा रहा था। उन्होंने सेट पर मौजूद लोगों से श्रीदेवी का कमरा पूछा और बिना किसी को बताए वह एक्ट्रेस के कमरे में घुस गए। सजंय दत्त को नशे मे चूर अपने कमरे में देख श्रीदेवी बुरी तरह से डर गईं। बताया जाता है कि संजय दत्त का यह बर्ताव देख श्रीदेवी को बहुत बुरा लगा और उन्होंने तय कर लिया कि वह कभी भी अपनी लाइफ में संजय दत्त से नहीं मिलेंगी।
संजय दत्त के साथ साइन की श्रीदेवी ने दो फिल्में
समय बीता और संजय दत्त वक्त के साथ अपनी सुपरहिट फिल्मों के साथ इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने लगे। देखते ही देखते संजय दत्त सुपरस्टार बन गए। तभी फिल्म जमीन में एक्टर संजय दत्त को साइन किया गया। हैरानी वाली बात यह थी कि इस फिल्म में उनके अपोजिट कोई और नहीं बल्कि श्रीदेवी को साइन किया गया। अब जब संजय दत्त एक सुपरस्टार बन चुके थे। ऐसे में श्रीदेवी भी उनके साथ फिल्म करने से मना नहीं कर पाईं, लेकिन बताया जाता है कि श्रीदेवी ने इस फिल्म को साइन करते हुए कई शर्तें रखी थीं। जिसकी वजह कभी भी फिल्म रिलीज़ नहीं हो पाई। वहीं एक बार फिर किस्मत संजय और श्रीदेवी को साथ ले आई।
फिल्म ‘गुमराह’ श्रीदेवी और संजय दत्त को साइन किया, लेकिन शूटिंग सेट पर दोनों के बीच अक्सर गर्मा गरमी चलती ही रहती थी। बताया जाता है कि इस फिल्म को बड़ी ही मुश्किल से पूरा किया गया। फिल्म रिलीज़ हुई और दर्शकों को भी यह जोड़ी काफी पसंद आई।
Published on:
1 May 2021, 8:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.