बॉलीवुड

लाजवाब है सलमान-कैटरीना की जोड़ी…किसने कहा? जानें

सलमान-कैटरीन की जोड़ी को लेकर निर्देशक अली अब्बास ने क्या कहा? जानें
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2017, 6:32 PM IST
salman katrina
salman katrina

'टाइगर जिंदा है' के निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री जबरदस्त है...लाजवाब है।'एक था टाइगर' के पांच वर्ष बाद सलमान और कैटरीना फिर साथ हैं और दोनों ने 'टाइगर जिंदा है' के गीत की शूटिंग की। उन्होंने 'स्वाग से करेंगे सब का स्वागत' नामक गीत पर नृत्य किया।

जफर ने कहा, "हर कोई पहले ही जानता है कि सलमान और कैटरीना की ऑनलाइन कैमिस्ट्री जबरदस्त है और इस गीत में इस कैमिस्ट्री का खूबसूरती से उपयोग किया गया है।" इस गीत में 100 नर्तक हैं, जिनमें प्रशिक्षित बैलेनिन, हिप-हॉप और अफ्रो-डांसहॉल डांसरों सहित ग्रीस, फ्रांस और त्रिनिदाद और टोबैगो के डांसर शामिल हैं।

टाइगर जिंदा है के ट्विटर पेज पर सलमान और कैटरीना की एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमे दोनों का लुक देखते बन रहा हैं। इस तस्वीर के साथ पहले गाने की डिटेल भी दी गई है। हालांकि अभी फैंस को इस गाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई यही कहेगा कि वाकई ये जोड़ी लाजवाब है।

#Repost @katrinakaif ・・・ #Drama .......the calm before the storm

A post shared by TIGER ZINDA HAI (@tigerzindahai) on

उन्होंने कहा, "'एक था टाइगर' में सभी ने सलमान और कैटरीना की कैमिस्ट्री को पसंद किया था, इसलिए हमारे लिए यह देखना चुनौतीपूर्ण था कि वह कैसे लगेंगे। उनकी कैमिस्ट्री पर काफी ध्यान दिया गया है कि उनका स्टाइल और लोकेशन कैसा है।" जफर ने कहा कि सलमान और कैटरीना एक साथ अच्छे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं।

बता दें कि डायरेक्टर अली अब्बास जफर की इस फिल्म में सलमान के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने भी जबरदस्त एक्शन और स्टंट किए हैं। यह फिल्म पांच देशों में फिल्माई गई है और हर लोकेशन फिल्म की कहानी के हिसाब से अहम पड़ाव है। आस्ट्रिया, ग्रीस, मोरक्को, अबु धाबी और भारत में फिल्माई गई यह फिल्म कबीर खान की 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ इंटेलीजेंस एजेंट टाइगर और जोया की भूमिका में हैं, जो जानलेवा मिशनों के तहत पांच देशों में जाते हैं।

Published on: