बॉलीवुड

बहुत जी ली जवानी!! अब 70 साल के बुड्ढे बनेंगे सलमान!! नई फिल्म में ऐसा होगा अवतार

सलमान खान अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'भारत' में पांच अलग लुक में नजर आएंगे। जिसमें से एक लुक...
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2018, 12:55 PM IST
salman khan bharat
salman khan bharat

बॅालीवुड के सुल्तान सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों पर काफी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। कहा जा सकता है कि ये आने वाला दौर इन बड़े स्टार्स के लिए चुनौती बन गया है। तभी तो अपनी फिल्म के लिए आजकल सलमान किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। अब जरा सोचिए जो सलमान अभी तक अपनी उम्र में कम दिखने के लिए इतने जतन कर रहे हैं वे अपनी आने वाली फिल्म में एक बुड्ढे का किरदार निभाने वाले हैं!!

जी हां बता दें सलमान खान अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'भारत' में पांच अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। जिसमें से एक लुक में वे 70 साल के बुड्ढे बनेंगे। हालांकि निर्देशक अली अब्बास जफर की ये फिल्म शुरु नहीं हुई है। इसकी शूटिंग इस साल जून में शुरू हो जाएगी।

फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई की मशहूर फिल्म ‘ऑड टू माय फादर’ की हिंदी रिमेक है। इस फिल्म का निर्देशन, निर्देशक योन जे-क्यूं ने किया था। साथ ही फिल्म की कहानी कोरियाई युद्ध के समय एक किशोर द्वारा किए गए वादे की कहानी है।

हाल में जब भारत को लेकर अली अब्बास जफर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस फिल्म के निर्देशन का प्रस्ताव सलमान की तरफ से ही आया था।इसके बाद उन्होंने कहा कि, “आप वास्तविक फिल्म की तरह ही रीमेक नहीं बना सकते हैं।सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य आपकी कहानी और किरदार को प्रभावित करता है।लेकिन मुझे फिल्म की मूल बातें काफी पसंद आई ।”

सुनने में आया है कि फिल्म का रीमेक भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय पर आधारित बनाया जा रहा है। हालांकि अभी तक अली ने फिल्म की कहानी से जुड़ी कोई खास खबर शेयर नहीं की है। जफर ने कहा, “ हम मार्च के बाद काम शुरू करेंगे। मैं एक महीने सोना चाहता हूं। हमलोग इस फिल्म के शुरुआती चरण में हैं।”

इसके अलावा अगर सलमान खान के करियर की बात करें तो बता दें सलमान खान की फिल्म टाईगर जिन्दा है इन दिनों सिनेमाघरों में छायी हुई है। फिल्म दिन पर दिन रिकार्ड सेट करती जा रही है। फिल्म को जो बम्पर ओपनिंग मिली थी उसका सिलसिला अभी तक जारी है। माना जा रहा है कि फिल्म सलमान की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। फिल्म ने अभी तक तकरीबन 270 करोड़ की कमाई कर ली है।

Published on:
Also Read
View All
200 करोड़ की मनी लॉन्ड्ररिंग मामले में कोर्ट में पेश होंगी नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर के केस में देंगी गवाही

‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई रणबीर कपूर की ‘रामायण’, अच्छी प्रतिक्रियाओं के बाद भी रह गई कोसों दूर

कौन थे दिव्य पक्षी जटायु? जिन्होंने माता सीता के लिए लड़ा था रावण से युद्ध, फिल्म ‘रामायण’ के बने गुमनाम हीरो

Ramayana Part 1 Ending Explained: जटायु और रावण के भीषण युद्ध से लेकर हनुमान की झलक तक, ‘रामायण 2’ को लेकर खुले कई राज

‘गोविंदा आज जो खा रहे हैं वो मेरे भाग्य का है’, सुनीता आहूजा ने फिर अपने रिश्ते पर की बात, बोलीं- मैं सच का साथ देती हूं