रेप,भ्रूण हत्या जैसे मुद्दे भी हैं विरोध के लिए: रेणुका शहाणे
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भांसाली एक बड़ा बयान दिया। रेणुका ने फेसबुक के जरिए 'पद्मावत' के विरोध के खिलाफ अपना गुस्सा जगजाहिर किया। रेणुका ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर कहा कि समाज में और भी कई बड़े मुद्दे हैं विरोध करने के लिए। रेणुका ने अपने पोस्ट में फिल्म के विरोध को लेकर चल रहे प्रदर्शन की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसपर बैन पद्मावत लिखा है और उसे लाल रंग से क्रॉस भी किया गया है। उसी तस्वीर पर रेणुका ने अपनी तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसपर लिखा है, जिसमें उनके हाथ में छोटे-छोटे कागज के टुकड़ों पर लिखा है, 'रेप, भ्रूण हत्या और यौन उत्पीड़न को बैन करिए।' इन तीनों तस्वीरों में रेणुका के चेहरे पर गुस्सा साफ नज़र आ रहा है।