बॉलीवुड

सलमान खान पर ऐश्वर्या राय ने लगाया था मारपीट का आरोप, देर रात किया था घर के बाहर जमकर हंगामा

एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी को लेकर कई किस्से आज भी सुनाई देते हैं। दोनों के ब्रेकअप को लेकर आज भी कई तरह की बातें सामने आती रहती है। जानिए क्या हुआ था उस रात जब सलमान पहुंच गए थे ऐश्वर्या के घर।

3 min read
Salman Khan Aiswarya Rai Breakup What Exactly Happend That Night

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई लव स्टोरीज ऐसी हैं। जिनका जिक्र सालों बाद भी होता है। जिसमें कई मशहूर हस्तियों के नाम शामिल हैं। हेमा-धर्मेंद्र, अमिताभ-रेखा, दिलीप कुमार-सायरा बानो, शाहरुख खान-गौरी खान। इन्हीं में से ही एक एक्टर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी। सलमान खान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी से सभी वाकिफ हैं। एक वक्त था जब ये जोड़ी बी-टाउन की सबसे फेवरेट जोड़ियों में से एक होती थी। आज हम आपको ऐश्वर्या और सलमान के ब्रेकअप को लेकर कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं।

सलमान पर ऐश्वर्या राय ने लगाया था मारपीट का आरोप

1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट से सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी शुरू हुई थी। काफी समय तक दोनों साथ में रहे। अक्सर दोनों को साथ में ही स्पॉट किया जाता था। लगभग साढ़े तीन साल तक सलमान और ऐश्वर्या साथ में रहे। फिर साल 2002 में जब ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर मारपीट का आरोप लगाया तो उनके रिश्ते की सच्चाई को सुन लोग हैरान हो गए। पूरी इंडस्ट्री में हलचल शुरू हो गई। हालांकि सलमान ने कभी भी इन आरोपों को स्वीकारा नहीं है।

ऐश्वर्या राय के घर के बाहर सलमान ने किया था खूब हंगामा

बताया जाता है कि रिलेशनशिप के दो साल बाद ही सलमान और ऐश्वर्या के बीच कड़वाहट आनी शुरू हो गई थी। ये बात नवंबर महीने की है। जब देर रात सलमान खान ऐश्वर्या राय के अपार्टमेंट के बाहर आ खड़े हुए थे। सलमान ने जमकर घर के बाहर खड़े होकर जमकर हंगामा किया था। बताया जाता है कि सलमान गुस्से में थे। वो गुस्से में ऐश्वर्या के घर का दरवाज़ा पीट रहे थे। ऐश ने डर की वजह से दरवाजा नहीं खोला। यही नहीं बताया जाता है कि जब ऐश्वर्या ने दरवाजा नहीं खोला तो सलमान खान ने उन्हें सुसाइड करने की धमकी तक दे डाली थी। लगभग रात 3 बजे तक सलमान खान ऐश के कमरे के बाहर खड़े रहे।

शादी की वजह से ऐश्वर्या-सलमान के बीच हुई लड़ाई

कहा जाता है कि दरवाजा पीटते-पीटते सलमान खान के हाथों से खून तक बहाने लगा था। बताया जाता है कि रात तीन बजे ऐश्वर्या ने दरवाजा खोला और सलमान को घर के अंदर बुलाया। इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश और सलमान के बीच शादी की वजह से झगड़ा हुआ था। बताया जाता है कि सलमान चाहते थे कि ऐश्वर्या उनसे वादा करें को वो उनसे शादी करेंगी। लेकिन ऐश्वर्या इस बात के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं।

ब्रेकअप को लेकर ऐश्वर्या राय ने की थी बात

सलमान खान के साथ ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि "जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उसके लिए सबकुछ करते हैं। लेकिन जब आपको बदले में प्यार नहीं मिलता है तो आप वॉयलेंट हो जाते हैं। ऐश ने बताया था कि हर रिश्ते में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। अगर रिश्ते में लड़ाई नहीं होती तो प्यार भी नहीं होता। आप किसी से बाहरी आदमी से झगड़ा नहीं करते। वैसे बताया जाता है कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली की वजह से भी ऐश्वर्या और उनके बीच झगड़ा हो गया था।

सोमी अली से मिलने पहुंचे सलमान खान

बताया जाता है कि सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली से अमेरिका मिलने गए थे। जब वो वहां से लौटे तो ऐश्वर्या काफी गुस्सा हो गई थीं। जिसके बाद ही ब्रेकअप की बात उठने लगी थी। जिसके बाद 2002 में उनका ब्रेकअप। लेकिन आज भी नवंबर की वो रात सलमान और ऐश्वर्या को लेकर याद की जाती है।

Published on:
07 Aug 2021 03:52 pm
Also Read
View All