बॉलीवुड

क्या ‘लवयात्रि’ को लेकर सलमान और उनके जीजा के खिलाफ FIR हुई दर्ज? यहां जाने सच्चाई

आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'लवयात्रि' के नाम को लेकर हुए बवाल के बाद सलमान ने अपनी इस फिल्म का नाम 'लवरात्रि' बदल कर 'लवयात्रि' रख दिया।  
2 min read
• •
Sep 22, 2018
salman khan
salman khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। उनकी फिल्म 'लवयात्रि' को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है। सुनने में आ रहा है कि सलमान समेत सात अन्य फिल्मी हस्तियों के खिलाफ मुजफ्फरपुर (बिहार) के मिठनपुरा थाने में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा की ओर से सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर कराया गया था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मिठनपुरा थानेदार को केस दर्ज करने का आदेश दिया।

इन लोगों के नाम दर्ज हुआ केस:
आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'लवयात्रि' के नाम को लेकर हुए बवाल के बाद सलमान ने अपनी इस फिल्म का नाम 'लवरात्रि' बदल कर 'लवयात्रि' रख दिया। लेकिन लोगों को इसे बदलें नाम पर भी आपत्ति है। बता दें कि सलमान खान के अलावा फिल्म 'लवयात्रि' के एक्टर आयुष शर्मा, एक्ट्रेस वरीना हुसैन, अंशुमान झा, राम कपूर, रोनित राय और अभिराज मीनावाला को आरोपित बनाया गया है। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा की ओर से सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर कराया गया था। वहीं इस मामले में केस दर्ज कराने का भी आदेश दिया गया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मिठनपुरा थानेदार को केस दर्ज करने का आदेश दिया। अधिवक्ता ने फिल्म 'लवयात्रि' के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर सीजेएम कोर्ट में याचिका किया था। मिठनपुरा थानेदार विजय प्रसाद राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

'लवयात्रि' की पर टीम पर लगे ये आरोप:
'लवयात्रि' की टीम पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। इससे पहले आयुष शर्मा की अपकमिंग डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि का नाम बदलकर 'लवयात्रि' किए जाने के एक दिन बाद, एक हिन्दू संगठन ने गुजरात उच्च न्यायालय से बुधवार को कहा, 'उन्हें ये नया नाम मंजूर नहीं है शहर के संगठन 'सनातन फाउंडेशन ने एक जनहित याचिका दायर करके अनुरोध किया कि इस फिल्म के नाम के साथ ही इसके कुछ सीन्स को भी फिल्म से हटाया जाए।'

Published on:
22 Sept 2018 11:49 am
Also Read
View All
अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है

ऋचा चड्ढा ने डिकोड की ‘हनुमान अंश’ की ब्लॉकबस्टर सफलता! बोलीं- 2026 कंटेंट सिनेमा का लैंडमार्क साल नहीं

IT रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ना गैर-कानूनी पैसा, ना बेनामी संपत्ति