बॉलीवुड

शाहरुख से सालों चली लड़ाई के बाद अब सलमान की अक्षय से बातचीत हुई बंद, इस शख्स के कारण हुए दो दोस्त अलग…

शाहरुख से सालों चली लड़ाई के बाद अब सलमान की अक्षय से बातचीत हुई बंद, इस शख्स के कारण हुए दो दोस्त अलग...
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2017, 9:23 AM IST
akshay, salman and karan johar
akshay, salman and karan johar

जैसा की हम सब जानते थे की जल्द ही सलमान खान और करण जौहर सारागढ़ पर आधारित अपना एक फिल्म प्रोजेक्ट शुरु करने वाले थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड करेक्टर में दिखाई देते। लेकिन लगता है की अब ये फिल्म करण को अकेले ही प्रड्यूस करनी पड़ेगी।

दरअसल हुआ ये की सलमान खान अक्षय कुमार से नहीं बल्कि करण जौहर से नाराज है। सलमान खान ने करण जौहर से कहा था कि वे अपनी प्रोडक्शन कम्पनी धर्मा के बैर्नल तले उनके जीजा आयुष शर्मा को डेब्यू करवाएं। इस बात को लेकर करण जौहर ने सलमान को ना मना किया और ना ही हाँ। सिर्फ बात को रोज टालते चले गए। अंत में हुआ ये कि सलमान करण जौहर से खफा हो गए और उनका साथ छोड़ दिया। सलामन ने ना केवल अपने जीजा आयुष शर्मा को अपने प्रोडक्शन तले डेब्यू करने का फैसला लिया बल्कि करण जौहर के साथ पार्टनरशीप भी तोड दी।

इसी तरह सलमान खान करण जौहर के साथ मिलकर केसरी फिल्म प्रोड्यूस करने वाले थे लेकिन अब करण ही इस फिल्म पर पैसा लगाएंगे। सलमान की इस बात से अक्षय कुमार नाराज हो गए हैं। कहा जा रहा है की दोनों के बीच की दोस्ती अब अलग मोड़ ले रही है। खबरों की माने तो हाल में हुई सलमान ने अपने दिवाली पार्टी में दुनियाभर के स्टारों को बुलाया पर अक्षय कुमार को निमंत्रण नहीं दिया।

बता दें अजय देवगन भी सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित फिल्म बना रहें है। साथ ही करण जौहर भी अक्षय कुमार को लेकर इसी मुद्दे पर फिल्म बना रहें हैं। दोनों ही फिल्मों की कहानी एक ही जैसी है। इस फिल्म की कहानी सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। ये लड़ाई भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई मानी जाती है। इसमें 21 सिख सैनिकों ने सारागढ़ी किला बचाने के लिए पठानों से अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन