जैसा की हम सब जानते हैं इस हफ्ते कम वोट पाकर कॅामेनर शिवानी दुर्गा बिग बॅास ११ से बाहर हो गईं हैं। बता दें कि शिवानी घर से बाहर जाने वाली तीसरी कंटेस्टेंट है, इनसे पहले प्रियांक शर्मा और जुबैर खान को इस शो से बाहर कर दिया गया था। खैर भले ही अब शिवानी इस शो का हिस्सा नहीं रही पर उनके मुकाबिक उन्होंने जितना वक्त इस शो में बिताया वे उससे बहुत खुश हैं। लेकिन जब उनसे बातचीत के दौरान पूछा गया की वे इस शो में इतने ही दिन टिक पाई तो इस पर शिवानी ने इस काफी चौंकाने वाली बात कह डाली। जी हाँ शिवानी के मुताबिक उनके घर से बाहर जाने की एकमात्र वजह पिछले साल के कंट्रोवर्सियल कंटेस्टेंट ओम स्वामी रहे हैं।