मैं नहीं चाहती कि प्रियांक बिग बॉस के घर में दोबारा जाये। बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में दिव्या ने ये बात कही। दिव्या और प्रियांक एमटीवी स्प्लिटविल्ला 10 के कन्टेस्टन्ट हैं, जहां से दोनों की लव स्टोरी शुरू हई थी। जब पहली बार बिग बॉस-11 के लिए प्रियांक को ऑफर आया तो मैंने उसको शो में जाने के लिए बहुत प्रोत्साहित किया, मगर अब बिग बॉस के घर के अंदर की हालत को देखते हुए मैं नहीं चाहती कि प्रियांक उस घर में दोबारा जाये। उन्होंने कहा कि प्रियांक बहुत सिम्पल इंसान है, इसलिए वह बिग बॉस के घर के माहौल में ढल नहीं सकता, जबकि घर के अंदर शैतान लोग हैं।