बॉलीवुड

सलमान ही नहीं उनके ये दोस्त भी जा चुके हैं जेल, रेप से लेकर सीरियल बम धमाकों में जुड़ा था नाम

इकलौते सलमान ही ऐसे एक्टर नहीं हैं जिन्हें जेल हुई हैं।
2 min read
Apr 05, 2018
salman khan, sooraj pancholi and sanjay dutt
salman khan, sooraj pancholi and sanjay dutt

20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में फंसे सलमान खान को आज जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उन्हें धारा 9/51 के तहत 5 साल की सजा सुनाई है। सीजेएम देव खत्री ने सलमान को दोषी करार देते हुए 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। आज की रात सलमान जेल में रहेंगे। वैसे इकलौते सलमान ही ऐसे एक्टर नहीं हैं जिन्हे कोर्ट और जेल के चक्कर लगाने पड़े हैं। इससे पहले सलमान के कई खास दोस्त जो की बॅालीवुड स्टार्स हैं, वो भी जेल जा चुके हैं। तो आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में...

संजय दत्त
सलमान खान के करीबी दोस्त संजय दत्त को साल 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों के दौरान अवैध हथियार रखने के कारण गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद साल 2013 में उन्हें टाडा कानून के तहत पांच साल की सजा हुई। संजय दत्त साल 2016 में जेल से रिहा हुए थे।

सूरज पंचोली
सलमान खान को अपना आइडल मानने वाले एक्टर सूरज पंचेली एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड केस में आरोपी ठहराए गए थे। एक्ट्रेस ने अपनी मौत से पहले एक लेटर लिखा था जिसमें उन्होंने सूरज पंचोली पर उन्हें प्रताड़ि‍त करने का आरोप लगाया था। इसके बाद 10 जून 2013 को उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।

शाइनी आहूजा
घर की नौकरानी के साथ बलात्कार करने के मामले में शाइनी आहूजा को अदालत ने सात साल की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में पीड़िता ने आरोप वापस ले लिए थे।

जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम ने दो लोगों को बाइक से टक्कर मारकर घायल कर दिया था जिसके बाद उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल किया था। इसके लिए उन्हें 15 दिन की सजा दी गई थी।

फरदीन खान
फरदीन खान को साल 2001 में उनकी फिल्म 'प्यार तूने क्या किया' रिलीज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनपर कोकीन रखने के आरोप था।

Updated on:
05 Apr 2018 06:15 pm
Published on:
05 Apr 2018 05:55 pm