बॉलीवुड

Salman Khan और शाहरुख खान फिर दिखेंगे साथ, ‘पठान’ फिल्म में सलमान का होगा कैमियो!

सलमान खान और शाहरुख खान की फिर बनी जोड़ी शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे सलमान खान
2 min read
• •
Updated: 14 Feb 2021, 8:06 PM IST
salman_khan_shahrukh_khan.jpg
Salman Khan Shahrukh Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) और किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दोनों ही इंडस्ट्री में कई सालों से काम कर रहे हैं। इस बीच कई फिल्मों में दोनों साथ नजर आए हैं। ऐसे में फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, सलमान खान जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के लिए शूटिंग का काम करेंगे।

बिग बॉस के बाद पठान में करेंगे काम

दरअसल, इन दिनों सलमान खान टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) को होस्ट कर रहे हैं। हर हफ्ते शनिवार और रविवार को सलमान का स्पेशल एपिसोड वीकेंड का वार आता है। इस दौरान वह गलत जा रहे कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं। बिग बॉस 14 का फिनाले जल्द ही आने वाला है। ऐसे में अब सलमान ने बताया है कि वो शो खत्म होने के बाद शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में काम करेंगे।

'पठान' से करेंगे वापसी

इससे पहले सलमान और शाहरुख फिल्म 'जीरो' (Zero) में साथ नजर आए थे। इसमें सलमान ने कैमियो किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे। उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। लेकिन जबरदस्त स्टारकास्ट होने के बाद भी फिल्म चल नहीं पाई। 'जीरो' के बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे से गायब हैं। फिल्म 'पठान' के जरिए वह वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में हर कोई इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटिड है।

सलमान खान ने शनिवार को कहा कि जिंदगी इसी तरह चलती है। जब यह शो (बिग बॉस 14) खत्म हो जाएगा तो मैं पठान की शूटिंग करूंगा। इसके बाद 'टाइगर 3' की शूटिंग करूंगा और फिर 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग करूंगा। पठान में सलमान खान अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा इसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम लीड रोल में होंगे। फिल्म की शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हो गई थी।

Published on: