बॉलीवुड

सलमान खान करने जा रहे हैं शादी, बनेगें संस्कारी पति!

सलमान (Salman Khan) जल्द ही बनने वाले हैं संस्कारी पति शादी को लेकर एक नई खबर आई सामने
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2020, 11:30 AM IST
salman_khan_became_husband_in_sooraj_barjatya_next_movie.jpg

नई दिल्ली। सलमान खान शादी (Salman Khan marriage) कब करेगें? ये ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता हैं। दंबग खान के परिवार से लेकर उनके फैन्स सभी जानना चाहते हैं कि सलमान शादी कब करेंगे? अब सलमान की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आई है। दरअसल, सलमान (Salman Khan) जल्द ही संस्कारी पति बनने वाले हैं । जी हां सलमान खान पति बनने जा रहे हैं। साल 1989 में सूरज बड़जात्या (sooraj barjatya) की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’(maine pyar kiya) से बतौर हीरो बनने बाले सलमान एक फिर उनके साथ काम करने जा रहे हैं।

दरअसल, सूरज बड़जात्या(sooraj barjatya) ने सलमान खान को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है। सूरज ने फिल्म की कहानी और सभी किरदार भी फाइनल कर लिया है। बहुत ही जल्द इस फिल्म का नाम भी सबके सामने आ जाएगा। एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में सूरज बड़जात्या (sooraj barjatya) ने बताया कि वे अपनी अगली फिल्म सलमान के साथ बना रहे हैं। इस फिल्म में सलमान एक संस्कारी पति का किरदार निभाते नजर आएंगे।सूरज ने आगे बताया कि फिल्म की कहानी लगभग फाइनल हो चुकी है । बहुत ही जल्द फिल्म के नाम और तारीख की भी घोषणा कर देंगे। उन्होंने बताया कि सलमान के अलावा बाकी के कलाकारों को भी अभी फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन इस पर काम जारी है।

बता दें सूरज बड़जात्या (sooraj barjatya) के निदेर्शन में बनी सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी वाली फिल्म मैंने प्यार किया 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान ने प्रेम का किरदार निभाया था। उनका ये नाम इतना जबरदस्त हिट हुआ कि उन्होंने अबतक 15 फिल्मों में अपना नाम प्रेम ही रख लिया था।

Published on:
Also Read
View All
दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में एंटी-ड्रग स्क्रीनिंग में दो लोग मिले पॉजिटिव, पुलिस को सौंपा गया

सपना चौधरी ने बताया था कैसा है पति वीर साहू का व्यवहार? भरोसे पर भी की थी बात, तलाक के बीच पुराना वीडियो वायरल

सलमान खान के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ पर हुए विवाद पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नई पीढ़ी की भाषा अब बदल गई है

‘किंग’ के गाने ‘डैडी कूल’ में शाहरुख खान का लग्जरी लुक, 86.70 लाख के डायमंड नेकलेस ने मचाई धूम

कभी PM मोदी को बताया ‘विष्णु अवतार’ तो कभी शाहरुख से रिप्लेस होने की बात, अभिनेता सुदेश बेरी ने अब बहू शांभवी शर्मा के आरोप का दिया जवाब