बॉलीवुड

Shera Net Worth: सलमान के बॉडीगार्ड शेरा की नेटवर्थ सुन घूम जाएगा दिमाग, महीने की सैलरी भी उड़ा देगी होश

Salman Khan Bodyguard Shera Net Worth: सलमान खान के बॉडीगार्ड की नेट वर्थ सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

2 min read
Aug 31, 2024
Salman Khan Bodyguard Shera Net Worth
Salman Khan Bodyguard Shera Net Worth

Salman Khan Bodyguard Shera Net Worth: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और उनका पूरा परिवार अक्सर सुर्खियों में छाया रहता है, पर इस बार हम बात कर रहे हैं उनके बॉडीगार्ड शेरा की। शेरा हमेशा सलमान खान की ढाल बने नजर आते हैं। वह हर समय भाईजान का साथ देते हैं और उनकी सिक्योरिटी का पूरा जिम्मा अपने हाथों में लेते हैं। खुद सलमान खान भी शेरा के साथ खुद को काफी महफूज मानते हैं। वह शेरा को एक बड़े भाई की तरह प्यार करते हैं। ऐसे में शेरा के परिवार की देखरेख भी सलमान खान ही करते हैं। शेरा की इस वफादारी के लिए उन्हें सलमान खान एक मोटी रकम देते हैं। शेरा की सैलरी से लेकर शेरा की नेटवर्थ इतनी है कि हर कोई ये जानकर हैरान हो रहा है।

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की नेटवर्थ (Salman Khan Bodyguard Shera Net Worth)

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा साल 1995 से खान परिवार के साथ हैं। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जोली है। वो खुद टाइगर सिक्योरिटी नाम की एक सुरक्षा एजेंसी भी चलाते हैं। शेरा ने हाल ही में नई गाड़ी रेंज रोवर स्पोर्ट खरीदी है। जिसकी कीमत 1.40 करोड़ बताई जा रही है। ऐसे में इस खबर के बाद हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गई। सलमान खान हर महीने शेरा को 15 लाख रुपए सैलरी के रूप में देते हैं। इसे सुनकर सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है। वहीं उनकी अब नेटवर्थ भी सामने आ रही है। जो एक एक्टर की नेटवर्थ से कम नहीं है।

शेरा की जो सुरक्षा एजेंसी हैं वह कई और सेलिब्रिटी को सिक्योरिटी प्रदान कराते हैं। ऐसे में अगर शेरा की नेट वर्थ की बात करें तो वह 100 करोड़ के आसपास है। उनकी नेटवर्थ सुनकर खुद भाईजान के फैंस हैरान हो रहे हैं। वहीं, जब सलमान खान के घर पर हमला हुआ था तो शेरा के बयान दिया था कि हर गोली को पहले मुझसे टकराना होगा। उनके इस बयान के बाद हर कोई शेरा की तारीफें कर रहे थे। ऐसे में उनकी इतनी सैलरी और नेटवर्थ तो हो ही सकती है।

यह भी पढ़ें :

Updated on:
31 Aug 2024 05:58 pm
Published on:
31 Aug 2024 01:39 pm