बॉलीवुड

Dabangg 3 Box Office Collection Day 10:’दबंग 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दबंगई, 10 दिन में कमाए 148 करोड़

सलमान खान (Salman Khan), किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep), सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर (Sai Manjrekar) की फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं।

2 min read
Dabangg 3: Salman Khan photo

नई दिल्‍ली: Dabangg 3 Box Office Collection Day 10: सलमान खान (Salman Khan), किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep), सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर (Sai Manjrekar) की फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। इन 10 दिनों में फिल्म ने 148 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अपने 6वें दिन ही 100 करोड़ का जादूई आकड़ा पार कर लिया था।

कमाई की बात करें तो सलमान की दबंग 3 ने पहले हफ्ते 127 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'दबंग 3 (Dabangg 3 Box Office Collection)' ने बीते दूसरे हफ्ते को शुक्रवार को 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। शनिवार को फिल्म ने 5.00 करोड़ और रविवार को फिल्म ने लगभग 11 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की।

बता दें पहले दिन फिल्म से लगभग 40 करोड़ कमाने की उम्मीद थी। लेकिन नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट की वजह से सलमान को भारी नुकसान झेलना पड़ा। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है। वहीं दूसरे दिन सलमान खान (Salman Khan) की 'दबंग 3 (Dabangg 3)' ने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इस लिहाज से देखा जाए तो 'दबंग 3' (Dabangg 3 Box Office Collection) ने 10 दिनों में ही 148 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।लेकिन इसके आगे की राह थोड़ी मुश्किल है। दरअसल, इस हफ्ते अक्षय कुमार और करीना कपूर की 'गुड न्यूज (Good Newwz)' भी रिलीज हो गई है, जो 'दबंग 3' को कड़ी टक्कर दे रही है। ऐसे में दबंग 3 को बॉक्स ऑफिस पर खूब मशक्कत करनी होगी.

100 करोड़ रुपये बजट में तैयार हुई सलमान खान (Salman Khan) की 'दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में चुलबुल पांडे का पास्ट दिखाया गया है, जिसमें वो खुशी ( सई मांजरेकर ) से प्यार करते हैं, लेकिन उनके प्यार को बाली सिंह ( किच्चा सुदीप ) की नजर लग जाती है। बाली खुशी को मार देता है। ऐसे में जब सालों बाद फिर से चुलबुल पांडे का सामना बाली से होता है तो क्या कुछ होता है, यही फिल्म की कहानी है।

Published on:
30 Dec 2019 07:36 am
Also Read
View All