बॉलीवुड

‘सलमान खान शादीशुदा हैं, 17 साल की है बेटी’, ट्रोलर के दावे पर सलमान ने दिया अरबाज के शो ‘पिंच 2’ पर जवाब

अभिनेता सलमान खान हाल ही अपने भाई अरबाज खान के टॉक शो 'पिंच 2' में नजर आए। इसमें अरबाज ने एक ट्रोलर का कमेंट पढ़ा, जिसमें लिखा था कि सलमान दुबई में नूर नाम की बीवी और 17 साल की बेटी के साथ छिपे हुए हैं। इस कमेंट के जवाब में सलमान ने कहा कि ये सब बकवास है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2021, 3:57 PM IST
salman_khan_in_pinch.png

मुंबई। अभिनेता सलमान खान हाल ही अपने भाई अरबाज खान के टॉक शो 'पिंच 2' में नजर आए। इस शो में सलमान ने ट्रोर्ल्स के तीखे कमेंट्स का जवाब दिया। अरबाज ने चुन-चुन कर वे सोशल मीडिया ट्वीट्स सलमान को बताए, जिन पर एक्टर का करारा जवाब आना तय था। इन्हीं में से एक कमेंट में ट्रोलर ने सलमान पर आरोप लगाया कि उनकी दुबई में नूर नाम की बीवी है और 17 साल की बेटी। इस पर सलमान ने कहा ये सब बकवास है।

'दुबई में अपनी बीवी नूर और 17 साल की बेटी के साथ है'
अरबाज खान ने अपने शो 'पिंच 2' में सलमान को एक ट्वीट पढ़कर सुनाया। इस ट्वीट में लिखा गया था,'कहां छुपा बैठा है डरपोक। भारत में सब जानते हैं की तू दुबई में अपनी बीवी नूर और 17 साल की बेटी के साथ है। भारत के लोगों को कब तक मूर्ख बनाएगा।' इस कमेंट को सुन सलमान चौंक गए। उन्होंने कहा,'यह किसके लिए है?' इस पर अरबाज ने बताया कि ये कमेंट सलमान के लिए ही है।

'भाई, मेरी कोई पत्नी नहीं है'
सलमान ने इस कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया,'इन लोगों के पास सही सूचना है। ये सब बकवास है। क्या इस व्यक्ति को वाकई लगता है कि मैं इसे कोई सम्मानजनक जवाब दूंगा? भाई, मेरी कोई पत्नी नहीं है। मैं 9 साल की उम्र से गैलेक्सी अर्पाटमेंट में भारत में रहता हूं। मैं इस व्यक्ति को जवाब नहीं दूंगा, पूरा भारत जानता है, मैं कहां रहता हूं।' अरबाज ने इस बातचीत में कहा कि वे जानते हैं कि सोशल मीडिया पर आने वाले अधिकतर कमेंट्स पॉजिटिव होते हैं, लेकिन कुछ बहुत ही ज्यादा नेगेटिव होते हैं।

सलमान को इसलिए नहीं बुलाया 'पिंच' के पहले सीजन में
गौरतलब है कि अरबाज के शो 'पिंच 2' में आने वाले गेस्ट में टाइगर श्रॉफ, कियारा आडवाणी, फरहान अख्तर, अनन्या पांडे, फराह खान और राजकुमार राव के नाम शालि हैं। अरबाज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जानबूझकर इस शो के पहले सीजन में सलमान खान को शामिल नहीं किया गया था, क्योंकि वह चाहते थे कि वे सलमान को बुलाने से पहले अपने दम पर सफल हों।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन