दरअसल, जल्द ही सलमान खान फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग को शुरू करने वाले हैं। ऐसे में बड़े पर्दे पर फिट दिखने के लिए सलमान खान जिम में पसीना बहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने जो वीडियो पोस्ट की है। उसमें जिम में लगे शीशे पर उनकी झलक देखने को मिल रही है। जिसमें पीसने से भीगे सलमान खान अपने बाइसेप्स की एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 23 सेकेंड के इस वीडियो में सलमान खान का हार्डकोर वर्कआउट देखने को मिल रहा है।