
Vindu Dara Singh On Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान को इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है और उनके लिए जब कोई ऐसे शब्द इस्तेमाल करे तो हैरान तो होगी। बिग बॉस के कंटेस्टेंट और एक्टर विंदू दारा सिंह ने सलमान खान को कहा है कि वह सूअर की तरह खाते हैं और कुत्ते की तरह ये काम करते हैं।
बता दें, विंदू दारा सिंह ने सिद्धार्थ कानन को एक इंटरव्यू के दौरान बताया- सलमान और मैं बचपन के दोस्त हैं। हम एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं वो एक्टर के साथ ही अच्छे इंसान भी हैं। सलमान खान को हमेशा से मेरी बॉडी काफी पसंद थी उन्होंने एक्सरसाइज भी मेरी बॉडी देखकर शुरू कर थी। मैं हमेशा से उनसे कहता हूं वो इसे ज्यादा कर रहे हैं वो सूअर की तरह खाता है और कुत्ते की तरह वर्कआउट करता है।
विंदू ने आगे कहा- हम उनसे पूछते हैं कि भाई इतना खाना जाता कहा है? तब सलमान खान इसपर जवाब देते हैं कि वो इसे जला देते हैं। भले ही आज सलमान खान करोड़ों कमाते हैं पर उनको आज भी पॉकेट मनी उनके पिता देते हैं।