बॉलीवुड

Salman Khan Sikandar Update: ‘सिकंदर’ से सलमान खान ने शेयर की फोटो, भाईजान के नए लुक ने मचाया गदर

Salman Khan Sikandar Update: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' से एक ताजा अपडेट आई है। एक्टर ने खुद अपनी फोटो शेयर करते हुए यह अपडेट दी है।
2 min read
Sep 25, 2024
sikandar update
'सिकंदर' अपडेट

Salman Khan Film Sikandar Update: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की एक-एक झलक पाने के लिए भाईजान के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स भी फिल्म से जुड़ी अपडेट्स कई बार शेयर करते रहते हैं। इस बीच एक नई अपडेट सामने आई है। सलमान खान ने खुद सिकंदर से जुड़ी एक फोटो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

सलमान खान ने दी 'सिकंदर' से जुड़ी अपडेट

सलमान खान ने सिकंदर से एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्टर में सलमान खान सिकंदर के सेट पर जिम करते दिख रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'सिकंदर।' एक्टर का बियर्ड लुक वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर गदर मचा हुआ है। फैंस की नजर सबसे ज्यादा सलमान खान की बॉडी और उनके डोलों पर है। उनका दमदार और मसल्समैन लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

कब रिलीज होगी सिकंदर?

सलमान खान की सिकंदर फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप है। यह फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसमें रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार शामिल हैं। सिकंदर से सेट से वायरल सलमान खान की इस फोटो से यह कहा जा सकता है कि इसके लिए एक्टर की तैयारी जोरों पर है।

Updated on:
25 Sept 2024 11:00 am
Published on:
25 Sept 2024 11:00 am
Also Read
View All