Urmila Matondkar Divorce: बॉलीवुड में कपल के बीच अनबन, तलाक और ब्रेकअप की खबरें पिछले कुछ दिनों से काफी आ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। खबर है कि उर्मिला ने मुंबई के कोर्ट में अपने पति से तलाक की अर्जी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की शादी के 8 साल बाद अब यह रिश्ता टूटने की कगार पर है। वह अपने मुस्लिम पति मोहसिन अख्तर मीर (Mohsin Akhtar Mir) से तलाक लेने जा रही हैं, जो कि उनसे उम्र में 10 साल छोटे हैं।