बॉलीवुड

लवरात्रि ट्रेलर रिव्यू: आयुष का जादुई डांडिया और लवरात्रि VS नवरात्रि

इस फिल्म से सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 7:49 PM IST
Ayush and Warina
Ayush and Warina

सलमान खान प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म गुजरात की पृष्ठिभूमि पर आधारित है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे आयुष को एक एनआरआई लड़की से प्यार हो जाता है।

गरबा टीचर के रूप में आयुष:
आयुष को इस ट्रेलर में एक गरबा टीचर के रूप में दिखाया गया है। एक गरबा टीचर जो अहमदाबाद में डांडिया करना सिखा रहा है। नवरात्रि के दौरान वह एक एनआरआई लड़की से मिलता है और डांडिया के दौरान ही उसे लड़की से प्यार हो जाता है। लड़की भी उस लड़के के डांडिया और गरबा की कला से प्रभावित हो जाती है। ट्रेलर में ऐसा लगता है जैसे आयुष के पास कोई जादुई डांडिया है, जिससे वह हर किसी को प्रभावित कर लेते हैं।

बड़े दिलवाले बाप के रूप में राम कपूर:
अभिनेता राम कपूर इस फिल्म में आयुष के पिता का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें ट्रेलर में अपने बेटे की लव स्टोरी में सपोर्ट करते हुए दिखाया गया है। जब लड़की इंडिया से जाने लगती है तो राम कपूर सलाह देते हैं कि जाओ उस लड़की के पीछे और उसका प्यार हासिल कर लो।

गुजरात से लंदन तक:
जब वरीना गुजरात से वापस विदेश अपने पिता के पास चली जाती है तो आयुष भी उसके पीछे लंदन चले जाते हैं। इस फिल्म में रोनित रॉय अभिनेत्री वरीना के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। विदेश में रहते हुए भी वे एक इंडियन बाप की तरह बेटी की परवाह करते हैं। विदेश मेें आयुष को रोनित रॉय की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

अरबाज और सोहेल का सरप्राइज पैकेज:
ट्रेलर में सलमान खान के दोनों भाईयों अरबाज खान और सोहेल खान को भी दिखाया गया है। हालांकि उनके सीन को देखकर लग रहा है कि वे इस फिल्म में गेस्ट रोल में हैं। हालांकि उनका सीन किसी सरप्राइज़ पैकेज की तरह है।

रोमांटिक सीन:
'लवरात्रि' के ट्रेलर में रोमांटिक सीन्स देखने को मिलेंगे। ये लव स्टोरी गुजरात और खासकर नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा-डांडिया उत्सव के बैकड्रॉप में है। इसकी शूटिंग गुजरात में की गई हैं। इसकी कहानी नवरात्रि के त्यौहार के नौ दिनों के उत्सव के दौरान शुरू हो जाती है इसमें एक कॉलेज के लड़के को नवरात्रि में उसके शहर आई लड़की से प्यार हो जाता है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब