बॉलीवुड

फार्म हाउस पर फसल उगा रहे हैं सलमान, भाई जान से पहले ये सितारें भी उगा चुके हैं फल और सब्जियां

सलमान खान (Salman khan) इन दिनों अपने फार्म हाउस पर फसल उगा (growing crops at farm house) रहे हैं। सलमान (Salman khan) पिछले समय से परिवार के कुछ सदस्यों और यूलिया वंतूर के साथ पनवेल स्थित फार्म हाउस में ही समय बिता रहे हैं।

3 min read
Jul 12, 2020
Salman Khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman khan) इन दिनों अपने फार्म हाउस पर फसल उगा (growing crops at farm house) रहे हैं। सलमान पिछले समय से परिवार के कुछ सदस्यों और यूलिया वंतूर के साथ पनवेल स्थित फार्म हाउस में ही समय बिता रहे हैं। हाल ही दबंग स्टार फार्म हाउस पर फसल उगाते नजर आए। सलमान ने इसका फोटो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है। इस तस्वीर में अभिनेता खेत के बीचों-बीच खड़े हुए हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दाने दाने पर लिखा होता है, खाने वाले का नाम। जय जवान, जय किसान।' वर्कफ्रंट की बता करें सलमान जल्द ही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह मूवी ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। अब चर्चा हो रही है कि यह फिल्म दीवाली पर रिलीज हो सकती है।

सलमान खान से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे अपने घर और गार्डन में सब्जियां और फलों को उगा चुके है। इस लिसट में शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty), धर्मेंद्र ( Dharmendra), मिलिंद सोमन ( Milind Soman) , जूही चावला ( Juhi Chawla) और आर माधवन ( R Madhavan) जैसे नाम शामिल हैं।

मिलिंद सोमन
मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर बागबानी का वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,'खुशी वाकई खुद के उगाए फल और सब्जियों को खाने से मिलती है। लॉकडाउन के पहले एक छोटा सा ग्रीन हाउस बनाया और जो अब धीरे—धीरे कलरफुल हो रहा है।' वीडियो में अभिनेता लौकी को तोड़ रहे हैं। घर पर उगी सब्जियों को देख वे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने लौकी, ककड़ी, बैगन और खीरा भी उगाए हैं।

शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी बाहर की चीजों को अवॉइड करती हैं इसलिए वे अपने घर के लॉन में बैगन, मिर्ची, धनिया पत्ती और अन्य सब्जियां भी उगाती हैं। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया, जिसमें वे बेटे वियान के साथ सब्जियां तोड़ती हुई नजर आई थीं।

धर्मेंद्र
अभिनेता धर्मेंद्र पिछले कई सालों से फिल्मों से दूर अपने फॉर्महाउस पर फल, सब्जियां उगाने और खेती करने में व्यस्त हैं। वे अक्सर अपनी बागवानी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। उनके बाग में केला, आम, अमरूद, अनार और अन्य फल सहित तकरीबन सारी सब्जियां उगाई जाती हैं।

जूही चावला
बॉलीवुड को कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली जूही चावला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने मुंबई में ही खेती की जमीन खरीद रखी हैं। यहां पर वह ऑर्गेनिक फार्मिंग करती हैं। वह खाने के लिए फल व सब्जियां अपने खेत से ही लाती हैं। वह अक्सर अपने खेत की देख-रेख के लिए आती रहती हैं।

आर माधवन
अभिनेता आर माधवन ने अपने छत पर ही बहुत बड़ा एक गार्डन बना रखा है। एक्टर यहां सब्जियां और फल की खेती करते हैं। अपने छत पर माधवन ने बहुत सारी सब्जियां और फल उगाये हुए हैं। वह मार्केट में बहुत कम फल व सब्जियां खरीदते हैं।

Published on:
12 Jul 2020 03:49 pm
Also Read
View All