बॉलीवुड

इसलिए आज तक नहीं हो पाई सलमान खान की शादी, 53 की उम्र में भी हैं कुंवारे, असली वजह का हुआ खुलासा!

सलमान का कई अभिनेत्रियों से अफेयर रहा लेकिन वह 53 साल की उम्र में भी सिंगल हैं।

2 min read
Apr 20, 2019
salman khan
salman khan

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। सलमान का नाम तो कई हसिनाओं के साथ जुड़ा लेकिन उनकी शादी आज तक नहीं हो पाई। रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ तो उनकी शादी के कार्ड तक छप गए थे लेकिन ऐन वक्त पर रिश्ता टूट गया। संगीता के बाद भी सलमान का कई अभिनेत्रियों से अफेयर रहा लेकिन वह 53 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। सलमान से जब भी उनकी शादी के बारे में सवाल पूछा जाता है तो वे मजाक में टाल देते हैं। लेकिन अब उनके सिंगल होने की असली वजह का पता चल गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान परिवार के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि असल में सलमान खान अपने परिवार से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और उसके लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। इस प्यार के आगे उनका किसी और से प्यार कहीं नहीं टिक पाता। परिवार के लिए उनका प्यार निस्वार्थ है।

रिपोर्ट के अनुसार, कई बार वह शादी करने के करीब थे, लेकिन हर बार वह दूसरे व्यक्ति को अपने परिवार से ज्यादा महत्व देने में असफल रहे। सलमान को लगता है कि पार्टनर से कमिट करना और फिर उसे अपना शत-प्रतिशत न दे पाना उसके साथ गलत होगा। यही वजह है कि वह अभी तक सिंगल हैं।'

Published on:
20 Apr 2019 12:43 pm