बॉलीवुड

Salman Khan ने IIFA होस्ट सिद्धार्थ कन्नन को किया जलील? यूजर्स बोलो – ‘बहुत बेकार एटिट्यूड है’

IIFA 2022 का समापन हो चुका है. इसी बीच इवेंट के कई फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में एस वीडियो सलमान खान (Salman Khan) का है, जिसमें वो IIFA के होस्ट सिद्धार्थ कन्नन का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं.
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2022, 12:22 PM IST
Salman Khan Trolled For Mocking IIFA Host Siddharth Kannan
Salman Khan Trolled For Mocking IIFA Host Siddharth Kannan

इस साल 2,3 और 4 तारीख कर अबू धाबी के यस आइलैंड में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2022 (IIFA Awards 2022) का आयोजन किया गया था, जिसका समापन हो चुका है. इसी दौरान सोशल मीडिया पर सितारों और इवेंट की खूब सारी फोटो-वीडियो वायरल हुई है, जिनको काफी पसंद भी किया गया, तो कुछ काफी ट्रोल भी किया गया. इन्हीं में से एक इंडस्ट्री के 'दबंग' सलमान खान (Salman Khan) का भी एक वीडियो है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, सलमान खान ने भी इवेंट को होस्ट किया था, जिसके दौरान उन्होंने को-होस्ट सिद्धार्थ कन्नन (Siddharth Kannan) की खिंचाई करते नजर आए.

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा गया कि IIFA के होस्ट सिद्धार्थ सलमान खान की तरफ चले आ रहे हैं, जो नोरा फतेही और दिव्या खोसला कुमार के साथ खड़े हुए थे, तो जैसा ही सिद्धार्थ ने सलमान खान को इंट्रोड्यूस करने की कोशिश की तो सलमान खान ने इसी बीच में ही इंटरप्ट कर दिया. सलमान खान ने सिद्धार्थ की खिंचाई करते हुए कहा कि 'हैलो, नमस्ते, सलाम वालेकम, सत श्री अकाल, केमछो, आदाब, अस्सलामवालेकुम, शांत रहिए. इसने हमें मौत की हद तक बोर कर दिया है. तुम इतना सब कैसे मैनेज कर लेते हो. ये बहुत ज्यादा है, बहुत ही ज्यादा... ये आईफा वाले भी नहीं मानते. हर एक आईफा में इसको लेके आते हैं'.


सिद्धार्थ कनन के साथ सलमान खान के ये बर्ताव और मजाक यूजर्स को पसंद नहीं आया, जिसके बाद उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स का कहना है कि 'सलमान का बर्ताव कितना बेकार है'. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि 'बहुत ज्यादा रूड और बदतमीज'. इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि 'बहुत ही ज्यादा एटिट्यूड है इसमें'. वहीं अन्य यूजर का कहा है कि 'सलमान बहुत ही रूड है और एटिट्यूड बहुत खराब है'. इसके अलावा भी यूजर्स का कहना है कि 'ये इंसान उसी बंदे को टीज कर रहा है जो इस शो को चला रहा है'.


बता दें कि कुछ ही दिन पहले सलमान खान की एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे और वहां उन्होंने अपने एक फैन के साथ बतमीजी की थी, जिसको लेकर सलमान को सोशल मीडिया पर खूब लताड़ा गया था, जिसके बाद अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं अगर उनके काम को लेकर बात की जाए तो, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर-3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म में सलमान एक बार फिर कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ नजर आएंगे.

Updated on:
6 Jun 2022, 12:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन