बॉलीवुड

जेल में सलमान को नहीं मिलेगा नॉनवेज, भूलना पड़ेगा डायट चार्ट

सलमान नॉनवेज के बेहद शौकीन हैं। जेल में कैदियों को नॉनवेज देने का कोई प्रावधान नहीं है।

2 min read
Apr 06, 2018
salman khan

मुंबई। एक्टर सलमान खान अपनी फिटनेस को लेकर काफी conscious रहते हैं। वह अपने डायट चार्ट को बिना फॉलो किए कुछ भी खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन अब उन्हें जेल में अपना डायट चार्ट भूलना पड़ेगा। जेल में उन्हें कोई भी VIP सुविधा नहीं दी जाएगी। सलमान को एक आम कैदी की तरह ही रहना पड़ेगा।

जेल में नहीं मिलेगा नॉनवेज:
सलमान नॉनवेज के बेहद शौकीन हैं। नॉनवेज के साथ ही वह सलाद खाना भी बहुत पसंद करते है। ये चीजें उनके डायट चार्ट का एक हिस्सा भी है। लेकिन अब उन्हें ये सब जेल में नहीं मिलेगा।

सलमान का डायट चार्ट:
बता दें कि दबंग खान के दिन की शुरुआत ही उनके डायट प्लान को फॉलो करते हुए होती है। सलमान नाश्ते में चार अंडे (सिर्फ सफेद हिस्सा) और लो फैट दूध लेते हैं। वहीं वर्कआउट से पहले सलमान दो अंडों का सफेद हिस्सा और प्रोटीन शेक लेते हैं। वर्कआउट के बाद वो बादाम, ओट्स तीन अंडों का सफेद हिस्सा और प्रोटीन बार लेते हैं। लंच में सलमान नॉन वेज में फ्राइड फिश, मटन खाते हैं। इसके साथ में वह खूब सारा सलाद और फल भी लेते हैं। स्नैक्स के समय वह प्रोटीन बार, नट्स आदि लेते हैं। सलमान, डिनर में सूप, चिकन या मछली और सब्जी खाते हैं।

जेल में मिलेगा ये खाना:
जेल में सलमान को अपने खान-पान को लेकर काफी सारे समझौते करने पड़ेंगे। बता दें कि जेल नियमों के अनुसार, कैदियों को खाने में एक हरी सब्जी, दाल व रोटी दी जाती है। जेल में कैदियों को नॉनवेज देने का कोई प्रावधान नहीं है।

नहीं खाया खाना:
बता दें कि सलमान को रात में चने की दाल, पत्ता गोभी की सब्जी और रोटी दी गई, लेकिन उन्होंने खाना नहीं खाया। डॉक्टर के मुताबिक शुरुआती जांच में सलमान का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था जो बाद में सामान्य हो गया था। सूत्रों के अनुसार उन्होंने सुबह उठकर कैंटीन से ब्रेड और दूध मंगाकर नाश्ता किया।

ये भी पढ़ें

अब कैसे होंगे कार्य ? बीडीओ, मंत्रालयिक कर्मचारी भी ग्रामसेवकों के साथ कलमबंद हड़ताल पर
Published on:
06 Apr 2018 11:38 am
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!