बॉलीवुड

ना लूलिया ना कैटरीना आजकल इस शादी-शुदा महिला के साथ Enjoy कर रहे है सलमान!

लों से सलमान के फैन्स उनकी शादी की खबर का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सलमान है कि वो शादी की जगह नए नए अफेयर करते नही थक रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2018, 3:12 PM IST
salman khan new girlfriend and kaitrina luliya
salman khan new girlfriend and kaitrina luliya

देश के मोस्ट एलिजिबल एक्टर सलमान खान के आए दिन अफेयर के कोई ना कोई किस्सा आता ही रहता है। सालों से उनके फैन्स उनकी शादी की खबर का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सलमान है कि वो शादी की जगह नए नए अफेयर करते नही थक रहे हैं। इसी फेरिस्त में अब एक और नाम जुड़ गया है। वो नाम वलुच डिसूज़ा है। वलुच डिसूज़ा, फ्रेंड मार्क रॉबिंसन की एक्स वाइफ है जिसके साथ सलमान खान आजकल समय बिता रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वलुच डिसूज़ा, सलमान खान के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'भारत' में नजर आ सकती है।सलमान के साथ टाइम स्पेंड कर रही इस खूबसूरत महिला को सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस में भी पार्टी करते हुए देखा गया है। ख़बरों में तो यह भी है कि सलमान की इस नई लड़की के साथ दिन प्रतिदिन नज़दीकियां बढ़ती ही जा रही हैं।

फिल्म भारत में सलमान 18 साल के लड़के की भूमिका में नजर आएंगे और उनका किरदार जिंदगी के हर पड़ाव को पार करता हुआ 70 साल के बुजुर्ग की भूमिका तक जा पहुंचेगा।कहा जा रहा है कि फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई की मशहूर फिल्म ‘ऑड टू माय फादर’ की हिंदी रिमेक है। इस फिल्म का निर्देशन, निर्देशक योन जे-क्यूं ने किया था। साथ ही फिल्म की कहानी कोरियाई युद्ध के समय एक किशोर द्वारा किए गए वादे की कहानी है।फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर है।

गौरतलब है कि सलमान खान इस फिल्म के साथ ही रेस3 की शूंटिग में भी व्यस्त चल रहे है। रेस 3 इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। साथ ही जोर शोर से सलमान दंबग 3 की Script भी फाइनल करने में लगे हुए हैं।

Updated on:
27 Jan 2018, 3:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन