4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PADMAAVAT DAY 2: हंगामें के बीच फिल्म ने की छप्पर फाड़ कमाई, आंकड़े सुन चौंक जाएंगे आप!

तमाम विवादों के बीच फिल्म ने पहले २ दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की है। अभी भी ये सिलसिला जारी..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 27 Jan 2018, 2:31 PM IST

padmaavat collection day 2

padmaavat collection day 2

अब तक की सबसे ज्यादा विवादों में रही फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को हंगामें के बीच रिलीज हो चुकी है। फिल्म को राजस्थान समेत कुल 4 राज्यों में रिलीज नही हो पाई है। लेकिन बाकी राज्यों में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 2 दिन के बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने करीब 50 करोड़ की कमाई कर ली है।

बता दें कि फिल्म ने अपने PAID PREVIEW SHOW से तकरीबन 5 करोड़, पहले दिन के कलेक्शन से तकरीबन 19 करोड़ और दूसरे दिन करीब 25 करोड़ कमाई का अंदाजा लगाया जा रहा है। तो फिल्म ने सिर्फ 2 दिनों में ही 50 करोड़ कमाई कर ली है। इस आधार पर माना जा रहा है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी।

ये है PADMAAVAT में दीपिका के गहनों की असलियत! आप भी खरीद सकते है यहां से..

माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं फिल्म पर चले लंबे विवाद का फायदा संजय लीला भंसाली को फिल्म रिलीज होने के बाद मिल रहा है। जहां भी फिल्म रिलीज हुई है वहां पर दर्शकों के बीच गजब का के्रज है। लोग अपनी FACEBOOK और WHATS APP पर अपनी स्टेटस अपडेट कर फिल्म के प्रति अपने रुझान को दिखा रहे हैं।

PADMAAVAT: फिल्म में भंसाली कर गए ये बड़ी गलतियां.. लेनी पड़ सकती है फिल्म वापस!

गौरतलब है कि फिल्म को लेकर कुछ राजपूत गुटों जैसे 'करणी सेना' ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि फिल्म की कहानी रानी 'पद्मावती' पर फिल्माई गई है। फिल्म में कुछ अंतरंग सीन्स पद्मावती का खिलजी के साथ भी फिल्माया गया है जो इतिहास के साथ एक खिलवाड़ है। इसके बाद विवाद बढ़ता गया,कुछ राज्यों में तो फिल्म बैन भी कर दी गई। पहले फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज होना था।लेकिन विवाद को बढ़ता देख फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीजिंग डेट को आगे खिसकाना ही सही समझा।फिल्म में दीपिका पादुकोण से लेकर शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं।