4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PADMAAVAT: फिल्म में भंसाली कर गए ये बड़ी गलतियां.. लेनी पड़ सकती है फिल्म वापस!

भंसाली ने फिल्म में अपनी ओर से कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन इन सबके बीच भंसाली फिल्म में भूल से ही सही लेकिन कुछ मिस्टेक कर गए..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 26 Jan 2018, 1:38 PM IST

padmaavat release

padmaavat release

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रिलीज हो चुकी है । फिल्म को काफी पंसद भी किया जा रहा है। फिल्म के सेट से लेकर कहानी तक दर्शकों की वाहवाही लूट रही है। भंसाली ने फिल्म में अपनी ओर से कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन इन सबके बीच भंसाली फिल्म में भूल से ही सही लेकिन कुछ मिस्टेक कर गए हैं। चलिए आपको भी बताते हैं भंसाली की उन गलतियों के बारे में-

1. फिल्म में सबसे पहली गलती खिलजी के एक मल युध्द के दौरान हुई है। दरअसल ये सीन डो्रन के जरिये शूट किया गया है जिसमें काफी भीड़ दिखाने की कोशिश की गई है। लेकिन एडिटिंग के बावजूद ये साफ दिख रहा है कि फिल्म में भीड़ सिर्फ २ लाइनों से दिखाई गई है जो साफ तौर पर पकड़ में आती है।

2. फिल्म में एक जगह खिलजी बने रणवीर सिंह अपने पालकी पर कमल का फूल सूंघ रहे हैं लेकिन देखने से साफ झलकता है कि इस्तेमाल किया गया फूल नकली है।

3. फिल्म में एक सीन में एक ही झंडे को इतने लोग पकड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं जो देखने से ये काफी अटपटा लगता है। उनमें से कईयों ने तो कोई झंडा भी नहीं पकड़ रखा है।

4. फिल्म में एक सीन ऐसा भी आता है जिसमें दो तरफ की सेनाओं के घोड़ें एक दूसरे से टकरा रहे हैं लेकिन घोड़ों के टकराने से आवाज मेटल टकराने की आ रही है। जो बड़ा अजीब लगता है।

PADMAAVAT: ईट का जवाब पत्थर से देगी करणी सेना ..भंसाली की बढ़ सकती है मुश्किलें!

गौरतलब है कि फिल्म को लेकर कुछ राजपूत गुटों जैसे 'करणी सेना' ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि फिल्म की कहानी रानी 'पद्मावती' पर फिल्माई गई है। फिल्म में कुछ अंतरंग सीन्स पद्मावती का खिलजी के साथ भी फिल्माया गया है जो इतिहास के साथ एक खिलवाड़ है। इसके बाद विवाद बढ़ता गया,कुछ राज्यों में तो फिल्म बैन भी कर दी गई। पहले फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज होना था।लेकिन विवाद को बढ़ता देख फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीजिंग डेट को आगे खिसकाना ही सही समझा।फिल्म में दीपिका पादुकोण से लेकर शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं।

अलाउद्दीन खिलजी की बीवी को ये काम करते हुए छिप—छिपकर देखता था ये गुलाम