4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में पद्मावत फिल्म के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स, फिर हुआ एेसा

एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़कर पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन का विरोध करने लगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 26 Jan 2018, 10:06 AM IST

Padmaavat

नागाैर/बोरावड़। समीपवर्ती ग्राम कालवा में गुरुवार शाम को एक मोबाइल टॉवर पर एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़कर पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन का विरोध करने लगा। व्यक्ति को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर मकराना थानाधिकारी गोमाराम चौधरी मय जाप्ते मौके पर पहुंचे। ग्राम कालवा निवासी मातादीनसिंह राठौड़ पद्मावत फिल्म का विरोध करता हुआ गांव में स्थापित एक मोबाइल कम्पनी के टॉवर पर चढ गया तथा फिल्म के प्रसारण का विरोध करने लगा।

उसे देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई तथा ग्रामीणों ने नागौर-खाटू-मकराना मार्ग पर लकड़े डालकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने टावर पर चढे व्यक्ति से समझाइश की करीब एक घंटे की समझाइश के बाद उसे टॉवर से नीचे उतारा गया।

मौके पर मकराना थानाधिकारी गोमाराम चौधरी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा टावर पर चढे व्यक्ति मातादीन सिंह से समझाइश कर उसे बताया कि राजस्थान में कही पर भी फिल्म का प्रसारण नहीं हुआ है। इस प्रकार से विरोध करना गलत है। इसके बाद पुलिस मतादीन को अपने साथ मकराना थाना ले गई तथा शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

इनका कहना है
ग्राम कालवा में मातादीनसिंह मोबाइल टावर पर चढ़ गया था उसे शांतिभग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गोमाराम चौधरी, थानाधिकारी मकराना

जमकर उत्पात मचाया, चित्तौड़ दुर्ग में कड़ा पहरा रहा

मालूम हाे कि फिल्म पद्मावत में कांट-छांट के बाद सेंसर बोर्ड ने रिलीज करने की अनुमति दी थी। लेकिन उसके बाद भी करणी सेना की ओर से लगातार प्रदर्शन कर रहा है। रिलीज के विराेध में लाेगाें ने जमकर उत्पात मचाया। फिल्म पद्मावत के विरोध को देखते हुए गुरुवार को चित्तौड़ दुर्ग में कड़ा पहरा रहा। सुबह से विदेशी पर्यटकों को छोड़ किसी को प्रवेश नहीं करने दिया गया। दुर्ग मार्ग एवं दुर्ग के अंदर पग-पग पर सुरक्षा के इन्तजाम रहे।