4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है PADMAAVAT में दीपिका के गहनों की असलियत! आप भी खरीद सकते है यहां से..

फिल्म में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की तिगड़ी ने कमाल कर दिया है। खास तौर पर दीपिका के लुक ने दर्शकों को अपनी ओर खास आकर्षित किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 26 Jan 2018, 6:19 PM IST

padmaavat deepika padukone

padmaavat deepika padukone


अब तक की सबसे ज्यादा विवादों में रही फिल्म पद्मावत काफी मशक्कत के बाद २५ जनवरी को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई करने का सिलसिला भी चालू कर दिया है। फिल्म ने रिलीज होने के एक दिन पहले ही सिर्फ पेड शो के ही जरिए तकरीबन 5 करोड़ रुपये कमा लिए है। पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो बताया जा रहा है कि फिल्म ने करीब 20 करोड़ की कमाई कर ली है।फिल्म में रणवीर सिंह , शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की तिगड़ी ने कमाल कर दिया है। खास तौर पर दीपिका के लुक ने दर्शकों को अपनी ओर खास आकर्षित किया।

दरअसल फिल्म में दीपिका एक राजपूताना रानी बनी है जिसके लिए उन्होंने काफी ज्यादा तादाद में सोने के गहने पहने हुई हैं आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे की फिल्म में दीपिका ने तकरीबन २० किलों सोना पहना हुआ है। बताया जा रहा है कि इन गहनों की कीमत तकरीबन १२ करोड़ रुपये है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि दीपिका ने फिल्म में जो लहंगा पहना हुआ है उसका वजन तकरीबन ३० किलों है। बता दें कि दीपिका के इन गहनों को 200 कारीगरों ने तकरीबन 600 दिनों में बनाया है। बता दें कि सभी गहने Tanishq jewellery ने तैयार किए हैं। दीपिका ने अपने TWITTER ACCOUNT से एक VIDEO शेयर कर ये जानकारी साझा की है।

PADMAAVAT: फिल्म में भंसाली कर गए ये बड़ी गलतियां.. लेनी पड़ सकती है फिल्म वापस!

गौरतलब है कि फिल्म को लेकर कुछ राजपूत गुटों जैसे 'करणी सेना' ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि फिल्म की कहानी रानी 'पद्मावती' पर फिल्माई गई है। फिल्म में कुछ अंतरंग सीन्स पद्मावती का खिलजी के साथ भी फिल्माया गया है जो इतिहास के साथ एक खिलवाड़ है। इसके बाद विवाद बढ़ता गया,कुछ राज्यों में तो फिल्म बैन भी कर दी गई। पहले फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज होना था।लेकिन विवाद को बढ़ता देख फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीजिंग डेट को आगे खिसकाना ही सही समझा।फिल्म में दीपिका पादुकोण से लेकर शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं।

PADMAAVAT: ईट का जवाब पत्थर से देगी करणी सेना ..भंसाली की बढ़ सकती है मुश्किलें!