4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावत के इस एक्टर पर यूजर्स ने लगाया देशद्रोह का आरोप

रणवीर सिंह ने गणतंत्र दिवस पर अपने फैंस को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह राष्ट्रीय ध्वज पकड़े नजर आ रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 26 Jan 2018, 1:55 PM IST

ranveer singh

ranveer singh

लगातार विवादों में घिरी रहने वाली फिल्म 'पद्मावत' आखिर रिलीज हो ही गई। संजय लीला भंसाली की से फिल्म न सिर्फ रिलीज हुई बल्कि इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की। इस फिल्म को लेकर लोग अभी भी विवाद करने से नही चूक रहे है। यहीं नहीं अब लोग सोशल मीडिया पर भी बेतुके कमेंट्स करने से नहीं चूक रहे हैं।

आपको बाता दें कि सोशल मीडिया के जरिए 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह पर कमेंट किया जा रहा है। मामला ये है कि रणवीर सिंह ने गणतंत्र दिवस पर अपने फैंस को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह राष्ट्रीय ध्वज पकड़े नजर आ रहे हैं। फिर क्या था लोगों को उन्हें ट्रोल करने का मौका मिल गया। उनकी इस तस्वीर पर लोगों ने उटपटांग कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में रणवीर को देशद्रोही कहा है। यूजर ने लिखा- देशद्रोही के हाथ में तिरंगा। इसके अलावा लोगों ने रणवीर को पद्मावत ? में निगेटिव रोल करने के लिए भी निशाना बनाया है। एक यूजर ने लिखा- वाह बेटा खिलजी.. तू कब से हिंदुस्तानी हो गया।

बात यहीं खत्म नही होती। कई यूजर्स ने तो भद्दे कमेंट करने की सारी हदें पार कर दी। कई यूजर्स ने रणवीर सिंह के लिए भद्दी गालियों के साथ कमेंट किए हैं। पद्मावत फिल्म से जुड़े लोगों के साथ ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। जब से ये फिल्म लोगों की नजरों में आई है तब से आज तक बवाल जारी है। जहां एक ओर विरोधियों का विरोध रुकने का नाम नही ले रहा है। वहीं दीपिका और इस फिल्म से जुड़े कलाकरों के फैंस ने फिल्म की बेहतरीन ओपनिंग कर उन्हें करारा जवाब दिया।

मालूम हो कि मल्टीस्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ का करणी सेना और तमाम राजपूती समूहों ने विरोध किया था, लेकिन सेंसर बोर्ड और सुप्रीम कोर्ट से पास हो जाने के बाद फिल्म को रिलीज कर दिया गया। अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रणवीर सिंह के फैंस पद्मावत में उनके निगेटिव रोल को लेकर काफी निराश हैं। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का क्रूर रोल निभाया। वहीं रणवीर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में झंडे को जिस तरह दिखाया गया है उस पर भी लोगों ने आपत्ति जताई है।