बॉलीवुड

सलमान का फैसला: ‘दबंग 3’ में पाकिस्तानी सिंगर नहीं, इस भारतीय को दिया मौका

बताया जाता है कि सलमान खान ( Salman Khan ) ने 'दबंग 3' ( Dabangg 3 ) के लिए 'नैना...' सॉन्ग के लिए पहले राहत फतेह अली ( Rahat Fateh Ali Khan ) का ही नाम सामने आया था। लेकिन बाद में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए फैसला बदल दिया गया।
2 min read
Nov 07, 2019
इसके बाद जावेद अली की
सलमान का फैसला: 'दबंग 3' में पाकिस्तानी सिंगर नहीं, इस भारतीय को दिया मौका

मुंबई। सलमान खान ( Salman Khan ) की अपकमिंग मूवी 'दबंग 3' ( Dabangg 3 ) में वैसे तो अधिकतर किरदारों और कलाकारों को फिर से मौका दिया गया है। लेकिन इस बार मूवी के संगीत में भी बदलाव किया गया है। दबंग और दबंग 2 में पाकिस्तानी गायक कलाकार राहत फतेह अली ( Rahat Fateh Ali Khan ) से 'नैना' टाइटल वाले सॉन्ग करवाए गए थे। लेकिन इस बार राहत की जगह जावेद अली ( Javed Ali ) को मौका दिया गया है। गाने का आॅडियो रिलीज कर दिया गया है।

बताया जाता है कि 'दबंग 3' के लिए 'नैना...' सॉन्ग के लिए पहले राहत फतेह अली का ही नाम सामने आया था। लेकिन बाद में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए फैसला बदल दिया गया। इसके बाद जावेद अली की एंट्री हुई। 'नैना लड़े...' सॉन्ग का म्यूजिक साजिद—वाजिद ने दिया है जबकि बोल दानिश साबरी ने लिखे हैं।

आपको बता दें कि 'दबंग 3' में इस बार सोनू सूद की जगह किच्चा सुदीप को नेगेटिव लीड का किरदार दिया गया है। साथ ही सई मांजरेकर को सलेक्ट किया गया है। एक्ट्रेस की ये डेब्यू मूवी होगी। जबकि सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान को बरकार रखा गया है। सलमान की ये बड़ी मूवी 20 दिसंबर को रिलीज होगी। मूवी का डॉयरेक्शन प्रभुदेवा ने किया है।

Published on:
07 Nov 2019 07:45 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा