6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दरबार’ का मोशन पोस्टर रिलीज, रजनीकांत को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान

Darbar motion poster: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 'दरबार' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है
less than 1 minute read
Google source verification
darbar movie

darbar movie

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 'दरबार' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म का पहला लुक रिलीज होने के साथ ही फैंस में इस मूवी को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई है। गुरुवार को इसका मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। इसका पोस्टर चार भाषाओं तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी में जारी किया गया। फिल्म के मोशन पोस्टर रिलीज के वक्त सुपरस्टार सलमान खान भी मौजूद थे।

सलमान के अलावा साउथ सुपरस्टार कमल हासन और मोहनलाल भी थे। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इस मोशन पोस्टर का हिंदी वर्जन शेयर किया। वहीं कमल हासन ने तमिल ने, महेश बाबू ने तेलुगू और मोहनलाल ने मलयालम वर्जन शेयर किया।

इस मूवी में रजनीकांत पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 15 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में रजनीकांत के साथ नयनतारा, योगी बाबू, थोमस, प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है और म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर का है।