बॉलीवुड

सलमान खान के फार्म हाउस से पकड़ी गई 24 साल की लड़की, पुलिस ने दिया चौंकाने वाला बयान

Salman Khan Farmhouse Girl Arrested: सलमान खान के फार्म हाउस पुलिस पहुंची। इस दौरान एक 24 साल की लड़की को अरेस्ट किया गया।

2 min read
Jun 03, 2024
Salman Khan Panvel Farmhouse Girl Arrested

Salman Khan Farmhouse Girl Arrested: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। लड़कियां उन पर जान छिड़कती हैं। हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई से जान का खतरा भी बताया जाता है। ऐसे में अब एक छोटी लड़की को सलमान खान के फार्महाउस से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसने जो बताया वह सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

सलमान खान के फार्महाउस से अरेस्ट हुई लड़की (Salman Khan Farmhouse Girl Arrested)

सलमान खान इस समय अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में मौजूद हैं। ऐसे में उनके मुंबई के पनवेल फार्म हाउस में एक 24 साल की लड़की ने हंगामा कर दिया। बता दें, कुछ समय पहले ही सलमान खान अपने फार्म हाउस पर थे। अब एक लड़की को वहां से अरेस्ट किया गया है। लड़की सलमान खान से शादी करना चाहती थी, जिस वजह से वह वहां पहुंची थी और हंगामा करना शुरू कर दिया था। लड़की दिल्ली की बताई जा रही हैं और वह सलमान खान की फैन हैं। गिरफ्तार हुई लड़की का सपना है कि उसकी शादी सलमान खान से हो जाए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस लड़की को अरेस्ट किया गया है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। पुलिस उसे काउंसिलिंग के लिए 'सोशल एंड इवेंजेलिकल एसोसिएशन फॉर लव' नाम के एक NGO के पास लेकर पहुंची है। लड़की दिल्ली से अकेले सफर कर पहले नवी मुंबई आई। फिर पनवेल पहुंची। इस खबर के बाद सलमान खान के फैंस हैरान है।

Published on:
03 Jun 2024 09:22 am
Also Read
View All

अगली खबर