
Salman Khan Reaction on Backlash Over Maatrubhumi Song Controversy: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से एक डांस और रोमांटिक सॉन्ग 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज किया। साजिद खान द्वारा निर्मित इस गाने को सलमान और मुस्कान ने गाया है। हालांकि, रिलीज के तुरंत बाद, ट्रैक को नेटिजन्स से आलोचना मिली, कई लोगों ने देशभक्ति और भारतीय सेना पर केंद्रित फिल्म में इसके प्लेसमेंट पर सवाल उठाए।
गाने के सीन्स में एक प्लेन हैंगर है, जिसमें चित्रांगदा सिंह और बैकग्राउंड डांसर लाल ड्रेस में एयर होस्टेस की तरह सजी हुई हैं। वे तुरही बजाते भी नजर आ रहे हैं. इस बीच, डांस फ्लोर पर फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका निभाने वाली चित्रांगदा के साथ शामिल होने से पहले, सलमान डांस करते हुए नजर आते हैं, और अपनी छुट्टी का आनंद ले रहे हैं। गाने के अंदाज और डांस स्टेप्स को देख ने बाद कई फैंस हैरान रह गए, जिसके बाद सी ही फिल्म के इस गाने को लेकर बहस छिड़ गई।
शुक्रवार, 6 नवंबर को मातृभूमि के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में गाने पर हो रही आलोचना पर बात करते हुए सलमान ने बताया कि दर्शक फिल्म देखने के बाद गाने को फिल्म में शामिल करने की वजह को समझेंगे।
उन्होंने कहा, "एक जवान, एक अधिकारी, और सभी जवान अपनी पत्नी की तारीफ करते हैं, और वहां पर वो गाना आता है। जितने भी गाने हमने आपको दिखाए हैं, वो जब आप पिक्चर देखेंगे, ये विजुअल्स बहुत कम होने वाले हैं। आपको ऐसा लगता है कि हमने 1400 गाने रिलीज किए हैं… उसका एक कारण है। हमारी फिल्म की जो सिचुएशन है, वो हम आपको पहले नहीं बता सकते थे। आप जब पिक्चर देखेंगे, तब पता चलेगा कि गाना कहां पर आता है।
गाने का समर्थन करते हुए सलमान ने कहा, "अब हर आर्मी का नौजवान 'मेरे देश की धरती सोना…' हमेशा तो नहीं गाएगा ना? वो कभी 'काला चश्मा', 'शावा शावा', ये सब भी तो गाएगा। 'ऊंची है बिल्डिंग', ये भी गाने होते हैं ना। फिल्म में ये सिचुएशन नहीं है, बल्कि स्थिति कुछ और है।”
जानकारी के लिए बता दें कि आज यानी 6 नवंबर को साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। जबकि 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह श्रद्धा कपूर की ईथा के साथ टकराएगी।