बॉलीवुड

कोरोना संकट के बीच सलमान खान की फैमिली में मचा कोहराम, हुई इस करीबी पारिवारिक सदस्य की मौत

उनके एक करीबी पारिवारिक सदस्य की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Mar 31, 2020
सलमान खान
सलमान खान

देश में चल रहे कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल, उनके एक करीबी पारिवारिक सदस्य की मौत हो गई है। ये रिश्ते में सलमान के कजिन लगते थे। सलमान ने ट्वीट कर शोक जताया है। बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला,सलीम खान की छोटी बहन का बेटा था।

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान के कजिन अब्दुल्ला खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हुआ। बताया जा रहा है कि वे फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे और उन्हें दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लॉकडाउन के चलते सलमान उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है।

बता दें कि वर्ष 2018 में अब्दुल्ला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था तो सलमान पिता सलीम खान के साथ उनसे मिलने अस्पताल गए थे। उसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। इनमें सलीम खान, सलमान खान और अब्दुल्ला नजर आ रहे थे। इसका वीडियो भी सामने आया था।

Updated on:
31 Mar 2020 11:35 am
Published on:
31 Mar 2020 01:01 am
Also Read
View All
शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

Amrish Puri: बॉलीवुड का वो विलेन, जिसकी एक्टिंग के सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स