बॉलीवुड

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस बन सकती थी सलमान की दुल्हन, हाथ मांगने घर तक पहुंच गए थे लेकिन…

सलमान का जो वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है वो आज का नहीं बल्कि 90 के दशक का है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 4:54 PM IST
salman khan
salman khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा से ही अपनी अलग स्टाइल और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह हमेशा ही पूछे गए हर सवालों का जवाब बेहद ही बेबाकी भरे अंदाज से देते नजर आए हैं। सिवाये अपनी शादी पर पूछे गए सवाल के। लेकिन सलमान का सालों पुराना एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी शादी को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जूही से शादी करना चाहते थे सलमान:
सलमान का जो वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है वो आज का नहीं बल्कि 90 के दशक का है। इसमें उन्होंने बताया कि वह जूही चालवा के घर उनका हाथ मांगने गए थे। उनदिनों जूही इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। सलमान ने बताया कि अगर उनके घरवाले तैयार हो जाते तो उन दोनों की शादी हो जाती। लेनिक उनके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए।

इंटरव्यू में सलमान से पूछा गया ये सवाल:
सलमान से इंटरव्यू ले रही होस्ट ने पूछा आपको जूही चावला कैसी लगती हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'वो बहुत अच्छी हैं। बहुत प्यारी लड़की है। मैंने उनके पापा से पूछा की अगर वो हमारी शादी करवा दें। लेकिन उन्होंने मुझे मना कर दिया।' इसके बाद होस्ट ने मना करने का कारण पूछा। इस पर सलमान खान ने जवाब दिया, 'ये उनके बिल में फिट नहीं बैठा।' इसके बाद उनसे पूछा गया कि जूही के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं और जूही मेरे साथ काम नहीं करना चाहती हैं।'

Updated on:
21 Jul 2018, 4:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी फिल्म’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा