बॉलीवुड

25 सालों से सलमान खान ने क्यों नहीं किया बाहर डिनर, किया चौंकाने वाला खुलासा

Salman Khan Red Sea Film Festival: सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने पिछले 25 सालों से बाहर डिनर नहीं किया है। ये खुलासा सलमान खान के फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा है।
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2025, 1:04 PM IST
25 सालों से सलमान खान ने क्यों नहीं किया बाहर डिनर, किया चौकाने वाला खुलासा
Salman Khan (सोर्स: X)

Salman Khan Red Sea Film Festival: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने रेड-सी फिल्म फेस्टिवल के एक सेशन में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 25-26 सालों से वो कहीं डिनर पर नहीं गए हैं और उनकी दिनचर्या सिर्फ 'शूट, एयरपोर्ट और होटल' के इर्द‑गिर्द घूमती है।

25 सालों से सलमान खान ने क्यों नहीं किया बाहर डिनर

दरअसल, सलमान खान ने बताया, "मैंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताया है, जिसमें से काफी तो निकल लिए हैं और बस 4-5 ही हैं जो बहुत पहले से हैं मेरे साथ, मेरे एक्टिंग के करियर में कुछ लापरवाही के पल रहे और मैंने अपने कई करीबी दोस्तों को खोया।"

इतना ही नहीं, सलमान खान ने अपने डिनर पर ना जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, "25-26 साल हो गए हैं, मैं कहीं बाहर डिनर पे नहीं गया हूं… शूटिंग से घर, घर से शूटिंग और घर से एयरपोर्ट, एयरपोर्ट से होटल और होटल से यहां बस इतना ही, यही मेरी जिंदगी है।" इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इसका अफसोस है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो फैंस की दी हुई इज्जत और प्यार के लिए मेहनत करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कभी‑कभी तो अंदर थोड़ा कॉन्फ्लिक्ट होता है पर वो उस संघर्ष को भी एंजॉय करते हैं।

रेड-सी फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान

बता दें, रेड-सी फिल्म फेस्टिवल में सलमान की ये मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। उनके सेशन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। तो वहीं, उन्होंने हॉलीवुड आइकॉन जॉनी डेप समेत कई इंटरनेशनल सितारों से भी मुलाकात की। इसके अलावा सलमान फेस्टिवल के गोल्डन ग्लोब्स गाला डिनर में भी शामिल हुए, जिसकी फोटोज और पोस्टर्स आयोजकों के ऑफिशियल अकाउंट्स पर शेयर किए गए हैं।

अभिनेता सलमान खान की वर्कफ्रॉट की बात करें, तो सलमान को हाल ही में बड़े पर्दे पर फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था, जिसे फैंस की उम्मीद के अनुरूप रिएक्शन मिली। बता दें, उन्होंने आर्यन खान के निर्देशन वाले वेब शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में कैमियो भी किया था और टीवी पर 'बिग बॉस 19' को होस्ट करते भी नजर आए और अब अगले प्रोजेक्ट के तौर पर सलमान अपूर्वा लाखिया निर्देशित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाले हैं।

Updated on:
12 Dec 2025, 1:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’