बॉलीवुड

सलमान खान को बर्थडे विश करने के लिए 1100 किमी दूर साइकिल से मुंबई रवाना हुआ फैन

सलमान खान के फैन तो बहुत सारे हैं, मगर आपने इस शख्स के जैसा जबरा फैन शायद ही देखा होगा। इस शख्स को सलमान खान बहुत पसंद है और वह बीते 4 सालों से उनसे मिलने के लिए नए-नए तरीके ढूंढता रहता है। पिछले चार सालों से वह सलमान से मिलने के लिए तरह-तरह के स्टंट कर रहा है। इस बार वह उनसे मिलने के लिए साइकिल से 1100 किलोमीटर का सफर तय कर रहा है।

2 min read
Dec 24, 2022
Salman Khan's crazy fan from Jabalpur left for Mumbai, 1100 KM away by bicycle to wish him on his birthday
Salman Khan's crazy fan from Jabalpur left for Mumbai, 1100 KM away by bicycle to wish him on his birthday

फिल्मी सितारों के एक से बढ़कर एक फैंस होते हैं, जो अपने चहेते सितारे को देखने और उनसे मिलने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं बात करे सलमान खान की तो उनके चाहने वाले भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मिल जाएंगे। इस बीच उनके एक फैन की इन दिनो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। समीर नाम के इस फैन ने सलमान खान से मिलने के लिए सारी हदें पार कर दी हैं। समीर ने इस बार सलमान खान से मिलने की ठान ली है। अपने फेवरेट हीरो से मिलने के लिए समीर जबलपुर से मुंबई रवाना हुए हैं। लेकिन किसी हवाई जहाज या ट्रेन से नहीं बल्कि साइकिल से।

साधारण साइकिल पर रवाना हुआ फैन
बता दें, 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन है और समीर सलमान से मिलकर उन्हें बधाई देना चाहते हैं। समीर ने साइकिल से मुंबई जाने की पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। वहीं, गुरुवार को समीर साइकिल से मुंबई के लिए रवाना हुए। समीर एक साधारण साइकिल पर रवाना हुए हैं। उन्होंने साइकल पर बैटरी लगवाई जिससे स्पीकर, लाइट और फोन चला सके। इन सबकी मदद से वह अपने सफर को मनोरंजक बना पाएंगे।

पलकों पर लिखवाया सलमान खान का नाम
ठंड के इस मौसम में महज 5 दिनों में समीर को 1100 किलोमीटर का सफर तय करना है, जो काफी बड़ी चुनौती वाला काम है। समीर ने अपना लक्ष्य तय कर लिया है तो वह इसे करके ही मानेगें। दरअसल, समीर इससे पहले भी अपने जबरा फैन होने का उदाहरण पेश कर चुके हैं। 4 साल पहले उन्होंने अपनी पलकों पर सलमान खान का नाम लिखवाया था। यहीं नहीं उन्होंने अपने सीने पर सलमान खान की फिल्मों के नाम से लेकर उनकी तस्वीर का एक टैटू भी बनवाया है।

बर्थडे विश करने के लिए हुआ रवाना
कुछ दिन पहले समीर ने अपने दाहिने हाथ पर सलमान की पसंदीदा तस्वीर का एक और टैटू भी बनवाया। अब वह सलमान से मिलने के लिए साइकिल से 1100 किलोमीटर का सफर तय करने निकले हैं। अब देखना यह है कि क्या समीर की सलमान से मिलने की यह ज़िद पूरी होती है या नहीं। उनकी मुलाकात सलमान से हो पाती है या नहीं। इस बारे में तो अब सलमान के बर्थडे यानी की 27 दिसंबर को ही पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: Salman Khan करना चाहते हैं Katrina Kaif के पति Vicky Kaushal की जासूसी!

Published on:
24 Dec 2022 06:27 pm