बॉलीवुड

सलमान का बड़ा खुलासा !! नहीं बनेगा उनकी 2 सुपरहिट फिल्मों का सीक्वल, जानिए नाम

कुछ समय पहले ही डायरेक्टर अनीस बाजमी ने इस बात की जानकारी दी थी कि वो ‘नो-एंट्री’ का सीक्वल जरूर बनायेंगे।
2 min read
Jun 07, 2018
salman khan
salman khan

बॉलीवुड दबंग खान यानी सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' को लेकर काफी बिजी हैं। सलमान और उनकी टीम अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। यही नहीं वह अपनी फिल्म को लेकर मीडिया से बातचीत करते भी नजर आ रहे हैं। हाल में सलमान ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया।

इन फिल्मों का सीक्वल नहीं बनेगा:
मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान ने कहा कि इस वक्त उनके पास ‘भारत, दबंग 3, शेर खान, रेमो डिसूजा की एक डांस बेस्ड मूवी और 'किक-2' जैसे फिल्में हैं। इसके अलावा उनकी दो फिल्मों 'वांटेड' और 'नो-एंट्री' के सीक्वल के बारे में भी पूछा गया कि इन फिल्मों के सीक्वल के बारे में लंबे समय से चर्चा हो रही है। इस पर उन्होंने कहा, ''वाटेंड-2' और 'नो-एंट्री' का सीक्वल नहीं बन रहा है। यह मैं आपको साफ तौर पर बता सकता हूं। मैंने जिन फिल्मों के नाम आपको बताये हैं, मेरे पास इस समय केवल यही फिल्में हैं।'

डायरेक्टर अनीस ने कहा था 'नो-एंट्री' का सीक्वल बनेगा:
सलमान ने भले ही 'नो-एंट्री' के सीक्वल बनने की बात से साफ इनकार कर दिया हो। लेकिन कुछ समय पहले ही डायरेक्टर अनीस बाजमी ने इस बात की जानकारी दी थी कि वो ‘नो-एंट्री’ का सीक्वल जरूर बनायेंगे। अब सवाल ये उठता है कि अगर इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है जैसा की डायरेक्टर का कहना है और ये प्रोजेक्ट सलमान के पास नहीं है तो इस फिल्म में उनके अलावा कौन सा एक्टर काम करेगा रहा है? डायरेक्टर ने ये भी कहा था कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और जल्द ही शूटिंग शुरू किया जाएगा।

Published on:
07 Jun 2018 12:16 pm
Also Read
View All
‘हैवान’ में अक्षय कुमार- सैफ अली खान की कास्टिंग पर प्रियदर्शन ने किया खुलासा, बोले- नए स्टार्स बहुत इनसिक्योर है

सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी