बॉलीवुड

सलमान, साजिद का गहरा याराना!

फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ अभिनेता सलमान खान की दोस्ती गहरी और पुरानी है....
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2017, 7:16 PM IST
salman_khan
salman_khan

फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ अभिनेता सलमान खान की दोस्ती गहरी और पुरानी है। उनका रिश्ता केवल व्यवसायिक ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी गहरा है। सलमान हमेशा से साजिद के करीबी रहे हैं। एक सूत्र के अनुसार, वर्ष 1997 में आई सुपरहिट फिल्म 'जुड़वा' के लिए दोनों ने पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में एक-साथ काम किया और दोनों की आखिरी फिल्म 2014 में 'किक' थी।

सूत्र के अनुसार, 'सलमान हमेशा से साजिद के करीबी रहे हैं। उनका रिश्ता व्यवसायिक तौर पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी काफी गहरा है। यहां तक कि साजिद की पत्नी वारदा और उनके बच्चे भी सलमान के परिवार के काफी करीब हैं।' वर्ष 2000 में आई फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' और 2004 में आई 'मुझसे शादी करोगी' में साजिद और सलमान एकसाथ काम कर चुके हैं। हाल ही में वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'जुड़वा 2' में सलमान खान ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई थी।

सलमान खान इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसीके साथ सलमान की आनेवाली एक और प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अतुल अग्निहोत्री के साथ सलमान की अगली फिल्म का टाइटल ‘भारत’ रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक सलमान अपनी इस फिल्म के लिए एक अच्छे शीर्षक की तलाश में थे। अतुल और सलमान ने इस फिल्म का टाइटल ‘भारत’ रखने का सोचा लेकिन इस टाइटल के राइट्स साजिद नाडियाडवाला के पास मौजूद थे। इसके बाद सलमान ने साजिद को फोन करके अपने इस प्रोजेक्ट के बार में बताया। क्योंकि इस फिल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार ‘भारत’ का टाइटल इस पर काफी जच रहा था इसलिए साजिद ने ये टाइटल सलमान को दे दिया।

बताया जा रहा है कि ये फिल्म असल में दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को 2019 में ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज