बॉलीवुड

सलमान खान ने अपनी जिस एक्ट्रेस को बचाया था मौत के मुंह से, अब उसने शुरू की टिफिन सर्विस

बीमारी से ठीक होने के बाद अब पूजा डडवाल ने शुरू की टिफिन सर्विस सलमान खान ने इलाज में की थी मदद
2 min read
salman_pooja_dadwal.jpg

नई दिल्ली: एक वक्त ऐसा था जब एक्ट्रेस पूजा डडवाल के आगे पीछे फैंस की भीड़ रहती थी, लेकिन आज वही पूजा गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। वो कहते हैं न वक्त के आगे किसी की नहीं चलती। ऐसा ही कुछ हुआ पूजा के साथ। सलमान खान के साथ फिल्म 'वीरगति' में काम कर चुकीं पूजा आज पाई-पाई को मोहताज हो गई हैं। लेकिन उन्होंने अब अपने मुश्किल वक्त से लड़ने का फैसला कर लिया है। जी हां, बीमारी से ठीक होने के बाद अब पूजा ने टिफिन सर्विस शुरू कर दी है।

पूजा ने एक खदु इस बारे में बताया है। पूजा ने कहा कि उन्हें एक काम मिल गया है । ये काम टिफिन बनाने का है । पूजा टिफिन बनाकर लोगों को भेजती हैं । पूजा ने कहा, 'मुझे किसी का एहसान नहीं चाहिए । काम चाहिए । मैं फिल्म इंडस्ट्री के कई दोस्तों से मिल रही हूं, लोगों से काम मांग रही हूं, लोग मुझे आश्वासन भी दे रहे हैं कि काम मिल जाएगा ।'अब तक मुझे कोई काम नहीं मिला है। मेरे पास पैसे नहीं हैं । मैंने अपने गुजारे के लिए टिफिन सर्विस का काम करना शुरू कर दिया है। यह काम मैंने 3 दिन पहले ही शुरू किया।मेरे दोस्त और निर्देशक राजेंद्र सिंह ने मुझे टिफिन का काम शुरू करने की सलाह दी। उन्होंने इस काम के लिए मुझे जगह और सभी समान मंगवा कर दिए हैं।'

पूजा के मुताबिक कई डायरेक्टर अनीस बज्मी ने उन्हें अपनी अगली फिल्म में लेने को कहा है। बता दें कि मार्च 2018 खबर आई थी कि पूजा डडवाल टीबी की बीमारी से जूझ रही हैं। वहीं उनके पास इलाज के लिए पैसे तक नहीं हैं। वो करीब छह महीने तक अस्पताल में भर्ती रहीं और अपना इलाज करवाती रहीं। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन जब इस बारे में सलमान को पता लगा तो उन्होंने पूजा की मदद की और उनके इलाज का पूरा खर्चा उठाया। सलमान खान ने अपनी निगरानी में 9 से 10 महीने तक पूजा के इलाज का पूरा खर्चा उठाया । पूजा के लिए उनके भगवान सलमान खान ही हैं।

Published on:
21 Nov 2019 01:04 pm