बॉलीवुड

एक्स गर्लफ्रेंड संगीता के लिए आज भी ‘टाइगर’ हैं सलमान खान, कमेंट में लिखी दिल की बात…

Salman Khan: सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का शानिवार को पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

2 min read
Sep 03, 2023
सलमान खान के टाइगर 3 के पोस्टर पर आया संगीता बिजलानी का दिल

Tiger 3: बॉलीवुड के भाईजान करीब तीन दशकों से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। इस दीवाली पर उनकी फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज होने वाली है। दीवाली पर सलमान अक्सर अपनी फिल्में रिलीज करते हैं। उनके फैन्स के लिए ही यही त्योहार हो जाता है। सोशल मीडिया पर वह बहुत एक्टिव नहीं रहते लेकिन जब भी कोई पोस्ट करते हैं हर जगह छा जाता है। बीते दिन सलमान ने आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ का पोस्टर रिलीज किया था। उनके इस पोस्ट पर एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने कमेंट किया है।

देखें संगीता बिजलानी ने क्या किया कमेंट (Salman Khan Tiger 3)
टाइगर 3 का सलमान खान के फैंस को बेसब्री से इंतजार था हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर कब भाईजान की फिल्म रिलीज होगी। पोस्टर में सलमान खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी दिखाई दे रही है। पोस्टर से साफ झलक रहा है कि फिल्म में फूल एक्शन होने वाला है। दोनों का ये अलग अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वैसे भी सलमान-कैटरीना को उनके फैंस साथ में हमेशा देखना चाहते हैं।

कुछ यू टूटा था दोनों का रिश्ता (Salman Khan and Sangeeta Bijlani Love story)
टाइगर 3 के पोस्टर पर सगीता बिजलानी का कमेंट किया, उन्होंने लिखा- टाइगर और उसपर फायर के इमोजी बनाए। इसके बाद यूजर्स दोनों कपल की बातें कर रहे हैं। बताया जाता है कि करीब 10 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की मुलाकात एक टीवी ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी। काम करने के दौरान उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया।
यह सलमान के सबसे लंबे रिलेशनशिप में से था। दोनों ने शादी की प्लानिंग बना ली थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे लेकिन उनका यह रिश्ता शादी से पहले ही टूट गया। ब्रेकअप के बाद भी अभी सलमान और संगीता अच्छे दोस्त हैं। अक्सर जब सलमान कुछ पोस्ट शेयर करते है तो एक्ट्रेस संगीता बिजलानी उसपर कमेंट जरूर करती हैं।

Published on:
03 Sept 2023 12:04 pm
Also Read
View All