बॉलीवुड

Sikandar Update: सलमान खान की ‘सिकंदर’ पर आया लेटेस्ट अपडेट, वरुण धवन से जुड़ी इस हॉट एक्ट्रेस की हुई एंट्री

Sikandar Update: सलमान खान की फिल्म सिकंदर से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट आ गई है। इस फिल्म में अब नई एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है, जिसका रिश्ता वरुण धवन के साथ है।

2 min read
Sep 30, 2024
sikandar movie update
'सिकंदर' मूवी अपडेट

Salman Khan Sikandar Movie Update: सलमान खान की फिल्म सिकंदर इन दिनों खूब सुर्खियों में है। फैंस को भाईजान की फिल्म का इंतजार है। इस बीच फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। इस फिल्म में अब एक नई हॉट एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है, जिसका ताल्लुक वरुण धवन के घर से है। आइए लेटेस्ट अपडेट जानते हैं।

सलमान खान के साथ दिखेंगी वरुण धवन की भतीजी

फिल्म सिकंदर में वरुण धवन की भतीजी और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजिनी धवन की एंट्री हुई है, जो इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' को लेकर चर्चा में हैं। अंजिनी की यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस यह कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। हालांकि, अब अंजिनी को सलमान खान की फिल्म मिल गई है, जिससे उनकी किस्मत चमक सकती है।

अंजिनी जल्द शुरू कर सकती हैं शूटिंग

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की अंजिनी शामिल हो गई हैं, जिसमें वह अहम भूमिका निभाएंगी। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर सकती है। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

कब रिलीज होगी 'सिकंदर'?

एआर मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बन रही 'सिकंदर' अगले साल यानी 2025 को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसमें रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे सितारें शामिल हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।

Published on:
30 Sept 2024 04:40 pm