अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म CTRL के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में नजर आईं, जहां अनन्या ने डेटिंग लाइफ के बारे में बात की। अनन्या से एक फैन का कमेंट पूछा गया, जिसमें लिखा था कि विराट और अनुष्का शर्मा एक ऐड से ही मिले थे, फिर दोनों की शादी हो गई थी। अब अनन्या और क्रिकेटर शुभमन गिल ने एक साथ में ऐड किया है, तो क्या वह दोनों को भी आगे साथ में देखा जा सकता है। इस पर अनन्या ने रिएक्ट करते हुए जवाब दिया, "विराट और अनुष्का अलग थे। मेरे और शुभमन के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। हमने सिर्फ ऐड शूट किया था। उसके अलावा कोई बात नहीं होई।"