
दिग्गज अदाकारा Nutan की पोती Pranutan बहल और Zahir Iqbal की डेब्यू फिल्म 'Notebook' के गाने 'मैं तारे' को अब आतिफ असलम न गाकर एक्टर Salman Khan गाने वाले हैं। Pakistan और India के बीच चल रहे तनाव के चलते यह निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद 'नोटबुक' के मेकर्स ने दी है।
बता दें ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों को पूरी तरह बैन कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स काफी समय से इस गाने के लिए आतिफ असलम का रिप्लेसमेंट ढूंढ रहे थे। कई लोगों का विचार करने के बाद सलमान खान को चुना गया। गौरतलब है की सलमान 'नोटबुक' के प्रोड्यूसर भी हैं। इससे पहले एक्टर फिल्म 'हीरो' का गाना 'मैं हूं हीरो तेरा' सॉन्ग गा चुके हैं।
बताया जा रहा है कि सलमान अगले महीने 'दबंग टूर' के लिए दुबई जाने से पहले इस गाने की Recording करेंगे। यह मूवी 29 मार्च को रिलीज होने वाली है।