बॉलीवुड

बर्थडे: सुभाष घई को सलमान ने मारा था चांटा, ऐसे भूला दी ये बात

सलमान ने खुद कहा था कि उन्होंने सिर्फ एक ही आदमी पर अब तक हाथ उठाया और वो हैं...
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2018, 6:00 PM IST
Salman Khan slapped Subhash Gahi
Salman Khan slapped Subhash Gahi

सुभाष घई ने अपने करियर में करीब 16 फ़िल्में लिखी और निर्देशित कीं जिनमें से 13 फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने के बाद उन्हें फैंस के कारण "शोमैन" कहा जाने लगा। उनसे पहले ये खिताब केवल राज कपूर के लिए ही इस्तेमाल होता था।

बॉलीवुड के दूसरे शोमैन कहे जाने वाले सुभाष घई ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर की थी। कहते हैं वह मुंबई में एक सक्सेसफुल एक्टर बनने आए थे। अपने करियर के शुरुआती समय में उन्होंने कई कम बजट वाली फिल्मों में काम किया। ‘उमंग’ और ‘गुमराह’ नाम की फिल्मों में वह लीड रोल में नजर आए थे। लेकिन दोनों की फिल्मों से उनको सक्सेस नही मिली और एक्टिंग की राह जब उन्हें आसान न लगी तो उन्होंने डायरेक्शन के क्षेत्र में उतरने का फैसला किया। यही कारण है कि वह अपनी हर फिल्म में एक सीन के लिए जरूर खुद को कैमरे के सामने पेश करते हैं।

एक बार सलमान खान ने सुभाष घई पर हाथ उठाया था। सलमान ने खुद कहा था कि उन्होंने सिर्फ एक ही आदमी पर अब तक हाथ उठाया और वो हैं सुभाष घई। सलमान और सुभाष घई की किसी बात पर अनबन हो गई थी। जिस पर सुभाष ने उनका कॉलर पकड़ लिया था और उनकी तरफ चम्मच फेंककर मारा था। इस पर सलमान को भी गुस्सा आ गया था और उन्हें आनन-फानन में उन्हें थप्पड़ मार दिया। हालांकि इस घटना के अगले ही दिन सलमान उनसे माफी मांगने भी पहुंच गए थे। वहीं, सुभाष घई ने इसको महज एक घटना मान कर भुला देने की बात कही थी।

Published on:
Also Read
View All