
हाल ही में रिलीज हुए टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' का आइटम सॉन्ग 'एक दो तीन...' रिलीज हुआ। इस गाने को लेकर जमकर विवाद चल रहा है। इस गाने को जैकलीन फर्नांडिज पर फिल्माया गया है। जैकलीन पर लगातार विवाद होता देख सलमान खान उनके सपोर्ट के लिए सामने आए। यह गाना माधुरी दीक्षित नेने की फिल्म 'तेजाब' का सुपरहिट आइटम सॉन्ग है। इस गाने को एक बार फिर से रीक्रिएट किया गया है। खबर है कि ओरिजनल गाने के क्रिएटर्स नए गाने के वर्जन को पसंद नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से वह काफी नाराज हैं।
सलमान ने किया सपोर्ट:
जैकलीन को लगातार मुश्किलों में फंसता देख सलमान उनके सपोर्ट के लिए मैदान में उतरे। सलमान ने ट्वीट के जरिए लिखा कि,' उन्हें कही से भी जैकलीन के गाने में खराबी नजर नहीं आ रही है। ये गाना मुझे बेहद पसंद आया। जैकलीन ने इस गाने के साथ पूरा न्याय किया है।'
टाइगर ने कही ये बात:
टाइगर ने कहा कि, 'इस तरह के विवादों से हमें फर्क नहीं पड़ता। अगर फर्क पड़ता है तो बस व्यूज से। लोग हमारी फिल्म के गाने को जमकर देख रहे हैं। अभी तक इस गाने को 17 मिलियन बार यूट्यूब पर देखा भी जा चुका है।'
नया गाना बेहद ही भद्दा है: निर्देशक एन. चंद्रा
तेजाब फिल्म के निर्देशक एन. चंद्रा का कहना है कि, 'एक दो तीन...' गाने का रीमेक बेहद ही भद्दा है। गाने में केवल जैकलीन के होंठ, पाउट और कमर पर फोकस है।' इस गाने को केवल बोल्ड बनाने की कोशिश की गई है।
कोरियोग्राफर सरोज खान भी नाखुश:
माधुरी पर फिल्माया गया गाना 'एक दो तीन...' को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। जैकलीन के गाने को लेकर सरोज खान ने कहा, ' माधुरी के डांस स्टेप को फॉलो कर पाना इतना आसान नहीं है। इस गाने को बेहद ही बुरे तरीके से परोसने की कोशिश की गई है।'