बॉलीवुड

Salman Khan को मारने के लिए खरीदी गई थी 4 लाख की राइफल? और भी हुए कई चौंका देने वाले खुलासे

हाल में पुणे पुलिस द्वारा सलमान खान (Salman Khan) को धमकी देने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग का बताया जा रहा है.
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2022, 4:17 PM IST
Salman Khan Threat Case Police Identifies Main Accused
Salman Khan Threat Case Police Identifies Main Accused

इन दिनों बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) को धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस काफी चौकन्नी हो गई है. साथ ही उनके आसपास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. कुछ समय पहले सलमान के पिता सलीम खान (Salim Khan) को उनके घर के पास एक शख्स ने धमकी भरा पत्र दिया था, जिसमें लिखा था कि 'तुम्हारा हश्र भी मूसेवाला जैसा होगा', जिसके बाद पुलिस चारों तरफ उसकी खोज में लग गए. इसी बीच खबर थी कि पुणे पुलिस द्वारा एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम सौरभ उर्फ महाकाल है, जिससे पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए.

इस दौरान पता चला कि सलमान खान की सुपारी एक शूटर को दी गई थी. खबरों की माने तो इस शूटर का नाम संपत नेहरा बताया जा रहा है. इतना ही नहीं सत्रों के मुताबिक एक्टर की हत्या के लिए 4 लाख की एक राइफल भी खरीदी गई थी. साथ ही बताया जा रहा है कि सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देने के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग का ही हाथ बताया जा रहा है. वहीं इससे पहले लॉरेंस ने इस बात ये इंकार किया था कि उनकी ओर से ऐसा कुछ नहीं किया गया. बताया जा रहा है कि हत्यारे राजस्थान के जालौर से तीन लोग मुंबई आए थे.


खबरों की माने तो एक्टर को धमकी केस में मुंबई पुलिस ने 3 लोगों की शिनाख्त कर ली है. बताया जा रहा है कि पुलिस को ये सब जानकारी तब मिली जब उन्होंने सौरभ उर्फ महाकाल से पूछताछ की. इतना ही नहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक ये शख्स भी बिश्नोई गैंग का एक गुर्गा बताया जा रहा है. इस शख्स ने पुलिस को बताया कि बिश्नोई गैंग का ही एक शख्स विक्रम बरार वो धमकी भरा खत लेकर एक्टर के घर के पास पहुंचा था. पुलिस की माने तो उनके गैंग के 3 लोग जालौर से मुंबई ये खत देने के लिए गए थे. इसके बाद में इन तीनों ने महाकाल से भी मुलाकात की थी.


पुलिस के एक सुत्र ने बताया कि उनकी तरफ से उस आदमी की पहचान कर ली गई हैं, जिसने एक्टर के घर के पास इस धमकी भरे खत को पहुंचाया था. साथ ही पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही उनको गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा, जिनकी खोज के लिए पुलिस ने अपनी 6 टीमों को अलग-अलग शहरों में भेज दी है. बता दें कि दिल्ली पुलिस भी पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्दू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Death) की मौत के बारे में महाकाल से पूछताछ करेगी. दिल्ली पुलिस की माने तो मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का ही हाथ है.

Updated on:
10 Jun 2022, 4:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन