बॉलीवुड

FINALLY: तो इस तरह की फिल्म के लिए सलमान खान लॅान्च करेंगें जीजा आयुष को…

FINALLY: तो इस तरह की फिल्म के लिए सलमान खान लॅान्च करेंगें जीजा आयुष को...
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2017, 9:35 AM IST
aayush sharma and salman khan
aayush sharma and salman khan

काफी दिनों से चर्चा थी की बॅालीवुड इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को बॅालीवुड में लॅान्च करने वाले हैं। लेकिन ऑफिश्यली ये बात अनाउंस नहीं की गई थी। बता दें अब कन्फर्म हो गया है कि बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को सलमान खान ही लॉन्च करेंगे। अब जल्द ही आयुष शर्मा की सलमान की प्रोडक्शन्स की फिल्म में से बॅालीवुड में डेब्यू करेंगे। बता दें इस बात को लगभग तीन साल हो गए थे। लेकिन अब आयुष का इंतजार खत्म हो चुका है। बता दें इस फिल्म को अली अब्बास जफर के असिस्टेंट रह चुके अभिराज मीनावाला डायरेक्ट करेंगे। इस खबर के बारे में सलमान खान ने खुद अपने ट्विटर एकाउंट पर बताया। उन्होंने लिखा,- ढेर सारी मेहनत और लगन के लिए मुबारक हो आयुष शर्मा। तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।

बता दें निर्देशक अभिराज से सलमान खान की मुलाकात सुल्तान के सेट पर हुई थी। काफी वक्त से आयुष सलमान से एक्टिंग के स्किल्स सीख रहे थे। वे बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान और ट्यूबलाइट की शूटिंग के दौरान सलमान के साथ ही रहते थे। आय़ुष ने सेट पर न सिर्फ एक्टिंग स्किल ही सीखे बल्कि उन्होंने डांस और एक्शन की भी ट्रेनिंग ली। अब जाकर सलमान खान को आयुष पर ट्रस्ट हुआ है। सलमान का मानना है की अब आयुष डेब्यू के लिए तैयार हैं और उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए अपनी हरी झंडी दे दी थी। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि आयुष ने वर्कशॉप में जाना शुरू कर दिया है। बता दें इस फिल्म के लिए अभी एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुई है। फिल्म फरवरी में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म गुजरात बेस्ड लव स्टोरी है। सलमान ने कहा है,-हां, हम आयुष की डेब्यू फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं। शूटिंग फरवरी में शुरू होगी और फिल्म 2018 के अंत तक रिलीज होगी।

Published on: